Homemade Fruit Face Pack For Glowing Skin: त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए घर में मौजूद मौसमी फलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये फल त्वचा की देखभाल में मददगार साबित हो सकते हैं। इन्हें अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल कर आप प्राकृतिक तरीके से त्वचा की चमक बरकरार रख सकते
स्किन केयर टिप्स: चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? घर पर फलों की मदद से बनाएं फेस पैक
Fruit Face Pack: धूप, धूल और प्रदूषण के कारण त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में स्किन की खास देखभाल करना बेहद जरूरी है। त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए घर में मौजूद मौसमी फलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
पपीता त्वचा की देखभाल के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकते हैं। पपीते को मैश करके चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम और निखरी हुई नजर आ सकती है।
स्ट्रॉबेरी फेस पैक
स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं, जो कील-मुहांसों को कम करने में मदद करते हैं। इसे मैश करके शहद के साथ मिलाएं और फेस पैक की तरह लगाएं।
तरबूज त्वचा की देखभाल के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके गूदे को चेहरे पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिल सकती है, साथ ही इसके गूदे को सीधे चेहरे पर लगाएं या टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ब्लूबेरी
ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। वहीं, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की ऊपरी परत को एक्सफोलिएट करने में सहायक हो सकता है। ब्लूबेरी और दही को मिलाकर फेस पैक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, इससे चेहरे की चमक बढ़ती है।
अनानास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकता है। साथ ही ये डार्क स्पॉट्स और पिंपल्स के दाग कम करने में भी मदद करता है।
कीवी फेस पैक
कीवी में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। वहीं, नारियल तेल त्वचा में नमी बनाए रखने में सहायक होता है। कीवी स्किन को सॉफ्ट बनाती है और एजिंग के लक्षण कम करती है। इसे मैश करके नारियल तेल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
आम में विटामिन A, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। आम त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और एक्ने को कम करने में मदद करता है। इसे मैश कर फेस मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं और क्या न लगाएं? स्किन टाइप के हिसाब से समझें नाइट स्किनकेयर रूटीन