फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2020: नए साल के जश्न के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं ये जगह, रात भर मनता है जश्न

Fri, 27 Dec 2019 03:53 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 27 Dec 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
best places for new year celebration in world

दुनियाभर में नए साल का जश्न शुरू हो चुका है। देश-विदेश में कई जगह ऐसी हैं, जहां न्यू इयर पार्टी की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जानते हैं दुनियाभर में कौन सी ऐसी जगहें हैं जहां नए साल का जश्न बड़े जोरदार तरीके से होता है। मतलब, वो जगहें जो न्यू ईयर ईव के लिए विख्यात हैं और यहां  पर आपको खाने-पीने से लेकर पार्टी एंजॉय करने को मिलेगी।  

best places for new year celebration in world

न्यूयार्क स्थित टाइम स्क्वॉयर

  • अमेरिका में नए साल का जश्न सबसे शाही अंदाज में न्यूयार्क स्थित टाइम स्क्वॉयर में मनाया जाता है। यहां हर साल लाखों लोग जमा होते हैं। यहां एक बॉल के साथ नए साल की शुरूआत होती है। हर साल चलने वाली इस परंपरा के तहत होने वाले समारोह को लाखों लोग टीवी पर देखते हैं। 113 साल पहले ये परंपरा शुरू हुई थी। पहली बार ये सेलिब्रेशन 1907 में हुआ था। परंपरा के तहत एक भारी भरकम बॉल को लोगों के सामने लाया जाता है। बॉल का वजन करीब 700 पाउंड होता है । लोहे और लकड़ी से बनी इस बॉल को सजाने के लिए 10 हजार बल्ब लगाए जाते हैं। नए साल की उल्टी गिनती शुरू होते ही यह बॉल ऊपर से नीचे की ओर आती है। 12 बजते ही ये निधार्रित स्थान पर पहुंच जाती है।
best places for new year celebration in world

एफिल टावर, पेरिस 

  • न्यू इयर सेलिब्रेशन की बात हो और पेरिस के एफिल टावर का नाम न आए तो ऐसा हो नहीं सकता। फैशन के लिए विख्यात फ्रांस को मनोरंजन के लिहाज से भी अव्वल शहर माना जाता है। यहां न्यू ईयर सेलिब्रेशन रातभर चलता है। लाइट शो और इंटरनेशनल रॉकबैंड्स की प्रस्तुति सेलिब्रेशन को और भी यादगार बना देती हैं। दुनियाभर के प्रेमी जोड़े इस दिन के लिए स्पेशल यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
best places for new year celebration in world
fgfdggfdfd - फोटो : social media

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया

  • ऑस्ट्रेलिया में न्यू इयर सेलिब्रेशन करना हो तो सिडनी के हार्बर शहर को कभी न भूलें। यहां देश का सबसे बड़ा सेलिब्रेशन होता है, जहां दुनिया भर से लाखों पयर्टक पहुंचते हैं। एक रात पहले ही यहां नए साल के सेलिब्रेशन की शुरुआत हो जाती है। पहली रात फायरवर्क शो चलता है, जिसमें रोशनी से नहाई बोट परेड इस जश्न का खास आकर्षण होती है। सारी रात चलने वाली पार्टी के बाद अगले दिन यहां तीन घंटे की शाही परेड निकाली जाती है। यहां रंगीन याट्स, इंटरनेशनल डांसर्स और इंग्लैंड की महारानी के शाही घोड़े शामिल होते हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed