फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल की छुट्टियां बितानी है तो घूम आएं देश की ये पांच शानदार जगहें, नहीं बिगड़ेगा बजट

Fri, 27 Dec 2019 08:51 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 27 Dec 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
Low Budget Winter Destination in India Cheap Tour Plan 5 Cheapest tour Destination in India
Travel and Tourism

प्राकृतिक, भौगोलिक और सामाजिक विविधताओं से भरे अपने देश में घूमने के लिए तमाम पर्यटन स्थल मौजूद हैं। खासकर सर्दियों में चहल-पहल वाले पर्यटन स्थलों से लेकर शांति और सुकून वाली जगहें भी मौजूद हैं। कई बार ऐसा होता है कि लोग घूमने-फिरने के शौकीन तो होते हैं, उन्हें छुट्टियां भी मिल जाती है, लेकिन बजट आड़े आ जाता है। हम आपको यहां बता रहे हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहां कम बजट में भी आपकी छुट्टियां शानदार बीतेंगी:

Low Budget Winter Destination in India Cheap Tour Plan 5 Cheapest tour Destination in India
Yac in gangtok

गंगटोक
पूर्वोत्तर भारत में सिक्किम राज्य का गंगटोक पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। दिसंबर से लेकर अगले कुछ महीनों तक यहां ऑफ सीजन कहलाता है। ऐसे में यहां घूमने का बजट लगभग आधा हो जाता है। हालांकि ज्यादा बर्फबारी होने की स्थिति में आप हाई रेंज घूमने से वंचित रह सकते हैं, इसके बावजूद आप पहाड़ियों की सुंदरता का अनुभव कर सकेंगे।

Low Budget Winter Destination in India Cheap Tour Plan 5 Cheapest tour Destination in India
tawang

तवांग
अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में तवांग का अहम स्थान है। यहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। तवांग जाने वाले लोग जीवन भर यहां का अनुभव भूल नहीं पाते। इस बार सर्दियों में यहां बर्फ पड़ने की उम्मीद है तो ऐसे में यहां जाना रोमांचक होगा। कुछ ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक दिसंबर से फरवरी तक यहां होटल में कमरे गर्मियों की अपेक्षा सस्ते दरों पर उपलब्ध होंगे। तवांग मठ यहां के सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Low Budget Winter Destination in India Cheap Tour Plan 5 Cheapest tour Destination in India
मसूरी - फोटो : Pixabay

मसूरी
मसूरी पर्यटन के लिहाज से उत्तराखंड की एक खूबसूरत और शानदार जगह है। सर्दियों में यहां ठंड ज्यादा होती है, लेकिन दिसंबर से फरवरी तक यहां जाना आपके लिए सस्ता होगा। ऑफ सीजन होेने के कारण यहां घूमना सस्ता साबित होगा। इस दौरान यहां भीड़-भाड़ कम होने के कारण आप सुकून महसूस करेंगे। हिमालयन रेंज से पहाड़ों की खूबसूरती निहारना शानदार होता है।

विज्ञापन
Low Budget Winter Destination in India Cheap Tour Plan 5 Cheapest tour Destination in India
kashmir snowfall - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर घूमना भला कौन नहीं चाहेगा। सर्दियों के दौरान होने वाली बर्फबारी के बीच यहां घूमने का अनुभव बहुत खास होता है। सर्दियों में यहां घूमना अपेक्षाकृत कम महंगा होता है। खूबसूरत हसीन वादियां यहां का आकर्षण रही है। हालांकि कभी-कभी बर्फबारी के कारण यातायाता बाधित हो जाता है, इसलिए प्लान बनाने से पहले मौसम और हालात का पता लगा लेना ठीक रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed