फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basant Panchami Names: घर में हुआ है बिटिया का जन्म, मां सरस्वती के इन नामों पर करें नामकरण

Mon, 27 Jan 2025 05:21 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 27 Jan 2025 05:21 PM IST
सार

Baby Girl Name: अगर आपके घर में नन्ही परी का जन्म हुआ है और उसके नाम को लेकर कंफ्यूज है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे नाम, जो मां सरस्वती के नाम पर आधारित हैं। आइए जानते हैं कि इन नामों का क्या मतलब है।

विज्ञापन
Basant Panchami 2025 Unique Baby Girl Name Based On Saraswati Maa Checklist in Hindi
सरस्वती मां के नाम पर बेटी का नामकरण - फोटो : इंस्टाग्राम

Goddess Saraswati: जल्द ही वसंत पंचमी आने वाली है। यह त्योहार अपने पीले कपड़ों, खान-पान के लिए भी जाना जाता है। लोग अपने-अपने घरों में सरस्वती मां की पूजा करते हैं। सनातन धर्म में वसंच पंचमी का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन सरस्वती मां की पूजा करने से ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में अगर आपके घर में नन्ही परी का जन्म हुआ है और उसके नाम को लेकर कंफ्यूज है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे नाम, जो मां सरस्वती के नाम पर आधारित हैं। आइए जानते हैं कि इन नामों का क्या मतलब है।

Basant Panchami 2025 Unique Baby Girl Name Based On Saraswati Maa Checklist in Hindi
सरस्वती मां के नाम पर बेटी का नामकरण - फोटो : Freepik

नाम को लेकर न हो कंफ्यूज
घर में जब लड़की का जन्म होता है तो घर वाले सबसे पहले उसके नाम को लेकर काफी परेशान रहते हैं। हर माता-पिता चाहते हैं कि वह अपने बच्चे का नाम ऐसा रखें, जो काफी अलग हो और आगे चलकर बच्चा अपने नाम को सार्थक करे। बेटियों के नाम को लेकर माता-पिता थोड़ा एक्सपेरिमेंट करने का भी सोचते हैं और ऐसे नामों का चुनाव करते हैं, जो आजकल के ट्रेंड में हो और कम ही लोगों ने सुना हो।

Basant Panchami 2025 Unique Baby Girl Name Based On Saraswati Maa Checklist in Hindi
सरस्वती मां के नाम पर बेटी का नामकरण - फोटो : Freepik
 अगर आप भी यूनिक नामों की तलाश में हैं तो हम आपके लिए बिटिया रानी के नामों की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। आइए जानते हैं।

आशवी

यह नाम मां सरस्वती का पर्यायवाची शब्द है। इस नाम का मतलब भाग्यशाली होता है। मां सरस्वती को आशवी नाम से भी जाना जाता है। आप इस नाम का चुनाव अपनी बेटी के लिए कर सकते हैं।

आयरा
किसी भी आदरणीय व्यक्ति को आयरा कहा जाता है। हालांकि, अगर मां सरस्वती के संदर्भ में देखें तो इस नाम का अर्थ पृथ्वी होता है। कहते हैं कि इस नाम की लड़की को समाज में खूब शौहरत हासिल होती है। उसे समाज में खूब सम्मान भी मिलता है। ऐसे में आप अपनी बेटी के लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Basant Panchami 2025 Unique Baby Girl Name Based On Saraswati Maa Checklist in Hindi
सरस्वती मां के नाम पर बेटी का नामकरण - फोटो : Adobe

अक्षरा
देवी सरस्वती को अक्षरा नाम से भी पुकारा जाता है। इस नाम का मतलब पत्र होता है। आप अपनी बेटी के लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं। यह काफी यूनिक भी है।

विज्ञापन
Basant Panchami 2025 Unique Baby Girl Name Based On Saraswati Maa Checklist in Hindi
सरस्वती मां के नाम पर बेटी का नामकरण - फोटो : Adobe
दिव्यांका
मां सरस्वती को दिव्यांका नाम से भी बुलाया जाता है। यह काफी पॉपुलर और यूनिक नाम है। इस नाम का अर्थ हैं, वो लड़की जो दिव्य और पवित्र हो। यह नाम आजकल काफी ट्रेंडिंग भी है।

बानी
बानी नाम भी मां सरस्वती का पर्यायवाची शब्द है। हालांकि, लड़कियों में यह नाम काफी पॉपुलर है। इसका मतलब होता है आवाज। इस नाम की लड़कियों की आवाज बहुत प्यारी होती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed