Basant Panchami 2025 Rangoli Design: वसंत पंचमी हिंदु धर्म से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस पर्व के मौके पर ज्ञान, बुद्धि और संगीत के देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन से वसंत ऋतु की भी शुरुआत होती है। हर साल माघ के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। इस बार वसंत पंचमी 2 फरवरी/ 3 फरवरी को मनाई जा रही है। शुरुआत 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 14 मिनट से 3 फरवरी सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगा। वसंत पंचमी की पूजा के लिए घर के आंगन और मंदिर को पहले से सजा लें।
सजावट के लिए पारंपरिक तरीका अपना सकते हैं। वसंत पंचमी के लिए खास रंगोली डिजाइन से घर को सजाया जा सकता है। यहां आपको सरस्वती पूजा के लिए आसान रंगोली डिजाइन के आइडिया दिए जा रहे हैं। रंगोली की तस्वीरें देखकर वसंत पंचमी पर सुंदर रंगोली बनाएं।
2 of 5
वसंत पंचमी पर बनाएं ये रंगोली
- फोटो : इंस्टाग्राम
वसंत पंचमी मां सरस्वती की पूजा का दिन है। अपनी रंगोली में भी मां सरस्वती को शामिल करें। अगर घर के मंदिर में या स्कूल में वसंत पंचमी पर रंगोली डिजाइन बना रहे हैं तो ये आकृति बेहद प्रभावी दिखेगी। इसके लिए एक गोलाकार आकृति में कमल का फूल बनाएं। उसपर माता सरस्वती को बैठाएं। चाहें तो वीणा, हंस, पुस्तक जैसी आकृतियां भी बना सकते हैं।
Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी पर ऐसे सजाएं घर, मां सरस्वती की पूजा में बढ़ जाएगी रौनक
3 of 5
वसंत पंचमी पर बनाएं ये रंगोली
- फोटो : इंस्टाग्राम
मां सरस्वती कमल के फूल पर विराजमान होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, मां सरस्वती को कमल का फूल बहुत पसंद है। वसंत पंचमी की रंगोली डिजाइन में आप कमल का फूल बना सकते हैं। वहीं देवी सरस्वती हंस की सवारी करती हैं। इसलिए हंस का चित्र भी रंगोली में दर्शा सकते हैं।
Basant Panchami 2025: ये हैं मां सरस्वती के प्रसिद्ध मंदिर, वसंत पंचमी पर परिवार संग करें दर्शन
4 of 5
वसंत पंचमी पर बनाएं ये रंगोली
- फोटो : इंस्टाग्राम
वसंत पंचमी पर कम जगह में सुंदर रंगोली बनाने के लिए इस तरह की डिजाइन अपना सकते हैं। रंगोली डिजाइन में मोर की आकृति काफी प्रचलित है। आप मोर और वीणा के संयोजन वाली इस रंगोली डिजाइन से घर के द्वार को सजा सकते हैं।
Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी पर बेटे का करना है नामकरण, रखें लड़कों के लिए सरस्वती मां से जुड़े ये नाम
5 of 5
वसंत पंचमी पर बनाएं ये रंगोली
- फोटो : इंस्टाग्राम
मां सरस्वती को वीणा वादिनी भी कहते हैं, क्योंकि उनके हाथ में हमेशा वीणा रहती है। इसके अलावा वह ज्ञान और विद्या की देवी हैं। इसलिए अपनी रंगोली डिजाइन में आप वीणा, पुस्तकें आदि का चित्र बना सकते हैं।