Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   brain Stroke Cases Among Young Adults and children 13-Year-Old Girl Suffers Life-Threatening Stroke

हेल्थ अलर्ट: सिरदर्द-थकान को समझा सामान्य बीमारी, जांच में निकला ब्रेन स्ट्रोक; किशोरी की कहानी चौंका देगी

Sat, 31 Oct 2026 07:47 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 31 Oct 2026 07:47 PM IST
सार

Stroke In Teenagers: ब्रिटेन की 13 वर्षीय मटिल्डा स्टेसी को संक्रमण के कारण ब्रेन स्ट्रोक आया था। शुरुआत में उनके सिरदर्द और थकान को सामान्य समस्या समझा गया, लेकिन बाद में हालत गंभीर हो गई। दो महीने अस्पताल में रहने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे रिकवरी की। उनकी कहानी बताती है कि स्ट्रोक किसी भी उम्र में हो सकता है।

विज्ञापन
brain Stroke Cases Among Young Adults and children 13-Year-Old Girl Suffers Life-Threatening Stroke
ब्रेन स्ट्रोक की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

हार्ट अटैक और ब्रेन स्टोक दो ऐसी स्थितियां हैं जिसके मामले वैश्विक स्तर पर न सिर्फ तेजी से बढ़ते जा रहे हैं बल्कि इसके कारण हर साल लाखों लोगों की मौत भी हो जाती है। अध्ययनों से पता चलता है कि स्ट्रोक दुनियाभर में मौत का दूसरा और भारत में मौत का चौथा सबसे बड़ा कारण है। दुनियाभर में हर साल लगभग 65 से 70 लाख (6.5 से 7 मिलियन) लोगों की मौत स्ट्रोक के कारण होती है।

विज्ञापन


स्ट्रोक का  नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में वयस्कों और बुजुर्गों का ख्याल आता है। पर क्या आप जानते हैं कि ये जानलेवा समस्या किशोरों और बच्चों को भी प्रभावित कर सकती है?
विज्ञापन


13 साल की बच्ची मटिल्डा की कहानी भी ऐसी ही है। मटिल्डा को पहले लगातार सिरदर्द, नाक बंद होने और थकान जैसी परेशानियां हुईं। शुरुआत में डॉक्टर इसे सामान्य संक्रमण समझते रहे, लेकिन कुछ ही दिनों में उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि वह ठीक से बोलने और चलने-फिरने में असमर्थ हो गईं। जांच में पता चला कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया है। हालत इतनी गंभीर हुई कि परिवार को उनके बचने की उम्मीद तक छोड़ने के लिए कहा गया। हालांकि, मटिल्डा ने हिम्मत नहीं हारी। उनकी कहानी बताती है कि स्ट्रोक किसी भी उम्र में हो सकता है और इसके शुरुआती संकेत पहचानना कितना जरूरी है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

brain Stroke Cases Among Young Adults and children 13-Year-Old Girl Suffers Life-Threatening Stroke
कम उम्र में ब्रेन स्ट्रोक के खतरे - फोटो : Adobe stock

पहले पूरा मामला समझ लीजिए

ब्रेन स्ट्रोक, दिमाग तक खून की आपूर्ति बाधित होने या मस्तिष्क में रक्तस्राव होने के कारण होता है। आमतौर पर माना जाता रहा है कि ये समस्या सिर्फ बुजुर्गों को होती है, लेकिन यह धारणा गलत है। कम उम्र के बच्चे और युवा भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। ब्रिटेन की किशोरी मटिल्डा स्टेसी जिसने महज 13 साल की उम्र में स्ट्रोक का सामना किया, उसने युवाओं को इसके खतरे और शुरुआती लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।
 

  • मटिल्डा स्टेसी को साल 2024 की गर्मियों में पहली बार कुछ ऐसे लक्षण महसूस हुए, जिन्हें लोगों ने सामान्य मान लिया। उसे नाक बंद होने जैसी परेशानी के साथ लगातार सिरदर्द हो रहा था। 
  • डॉक्टर ने शुरुआत में इसे साइनसाइटिस समझा और उसे ज्यादा तरल पदार्थ और एंटीबायोटिक दवाएं लेने की सलाह दी।
  • लेकिन धीरे-धीरे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। वह बेहद थकान महसूस करने लगीं।
  • उनके लिए खाना-पीना मुश्किल हो गया और सिर में इतना दर्द रहता था कि उसके लिए सामान्य तौर पर चलना-उठना तक मुश्किल हो गया था।


तेजी से बिगड़ती गई सेहत

मटिल्डा के माता-पिता उसे अस्पताल के इमरजेंसी विभाग लेकर पहुंचे। अगले 48 घंटों के भीतर उसके बाएं पैर में सुन्नपन आने लगा। समस्या को समझने में यहां भी चूक हो गई। शुरुआत में नर्सों ने इसे लंबे समय तक बिस्तर पर लेटे रहने के कारण पैर में होने वाली सामान्य सुन्नता समझा। लेकिन बाद में जांच में पता चला कि मटिल्डा को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। 

जांच में पाया गया कि उसके शरीर में हुआ एक संक्रमण फैलकर मस्तिष्क तक पहुंच गया था। इससे दिमाग में खून की आपूर्ति प्रभावित हुई और उन्हें स्ट्रोक आ गया।

पैर में परेशानी शुरू होने के कुछ ही समय बाद उसकी बोलने की क्षमता भी प्रभावित होने लगी। वह जो कहना चाहती थी, उसके शब्द आपस में उलझने लगे। उनके शरीर का दायां हिस्सा अनियंत्रित तरीके से हिलने लगा, जबकि बायां हिस्सा प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था।

brain Stroke Cases Among Young Adults and children 13-Year-Old Girl Suffers Life-Threatening Stroke
ब्रेन स्ट्रोक के जोखिम - फोटो : Amarujala.com/AI

दो साल बाद भी हो रही है दिक्कतें

मटिल्डा की मां किम्बर्ली बताती हैं, यह बेहद डरावना था। हम समझ नहीं पा रहे थे कि बेटी के साथ क्या हो रहा है। हमें बहुत निराशा हो रही थी क्योंकि कोई यह नहीं बता पा रहा था कि आखिर समस्या क्या है? मटिल्डा की यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब युवाओं में स्ट्रोक के मामले बढ़ने को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ अलर्ट कर रहे हैं।

मटिल्डा  करीब दो सप्ताह तक आईसीयू में रही और करीब दो महीने अस्पताल में भर्ती रहीं। इसके बाद उसकी रिकवरी धीरे-धीरे शुरू हुई। रोजाना फिजियोथेरेपी की मदद से स्थिति में सुधार होने लगा। इस घटना के करीब दो साल बाद भी मटिल्डा को चलने-फिरने में परेशानी होती है। 

brain Stroke Cases Among Young Adults and children 13-Year-Old Girl Suffers Life-Threatening Stroke
ब्रेन स्ट्रोक के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Amarujala.com/AI

स्ट्रोक के खतरों को जान लीजिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ये मानना कि ब्रेन स्ट्रोक सिर्फ बुजुर्गों को होगा, ये लोगों की सबसे बड़ी भूल है। इसे लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहना चाहिए।
 

  • वैसे तो बढ़ती उम्र, हाई ब्लड प्रेशर, धूम्रपान, मोटापा, शारीरिक गतिविधियों की कमी और डायबिटीज की समस्या स्ट्रोक का खतरा बढ़ाने वाली हो सकती है।
  • स्ट्रोक के कारण आमतौर पर शरीर के किसी हिस्से में सुन्नपन आने और बोलने में परेशानी जैसी दिक्कतें होने लग जाती है।
  • हालांकि, तेज सिरदर्द, याददाश्त कमजोर होना और खाना या पानी निगलने में कठिनाई होने जैसे इसके कुछ लक्षण ऐसे भी हैं जिसे अक्सर लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
  • स्ट्रोक में अगर समय रहते इलाज न मिल पाए तो इससे जान जाने या स्थाई रूप से दिव्यांग्ता का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।


अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि किस तरह से 80% मरीज स्ट्रोक के बाद अस्पताल पहुंचने में कर देते हैं। ब्रेन स्ट्रोक के मामले में हर एक मिनट मायने रखता है। पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed