फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haldi Purity Testing: कहीं नकली हल्दी का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे हैं आप? इन आसान उपायों से करें चेक

Sat, 01 Feb 2025 03:41 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 01 Feb 2025 03:41 PM IST
सार

Haldi: ऐसा माना जाता है कि बाजार में मिलने वाली हल्दी मिलावटी होती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि हल्दी की शुद्धता की जांच कैसे की जाए। तो आज की इस खबर में हम आपको कुछ आसान और असरदार तरीकों के बारे बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से हल्दी की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। आइए जानते हैं।  

विज्ञापन
Know how to check Purity Of Haldi By Following These Easy Tips and Tricks other details inside
हल्दी की शुद्धता को कैसे करें चेक - फोटो : Freepik.com

Haldi Testing: भारतीय गृहणी रोज ही किचन में कोई न कोई पकवान बनाती हैं। ऐसे में हल्दी किचन में इस्तेमाल होने वाला सबसे जरूरी मसाला है। हल्दी न सिर्फ खाने को रंग प्रदान करता है बल्कि स्वाद को भी बढ़ाता है और इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी भी होता है। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि बाजार में मिलने वाली हल्दी मिलावटी होती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि हल्दी की शुद्धता की जांच कैसे की जाए। तो आज की इस खबर में हम आपको कुछ आसान और असरदार तरीकों के बारे बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से हल्दी की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। आइए जानते हैं।  

Know how to check Purity Of Haldi By Following These Easy Tips and Tricks other details inside
हल्दी की शुद्धता को कैसे करें चेक - फोटो : iStock

कैसे करें हल्दी की शुद्धता की पहचान?

पानी में करें टेस्ट

हल्दी को सबसे पहले पानी में मिला दें। एक चम्मच हल्दी पाउडर को पानी में मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। ऐसे में कुछ समय बाद जो शुद्ध हल्दी होगी वो पानी में बैठ जाएगी और पानी साफ दिखेगा। अगर आपकी हल्दी में मिलावट होगी तो पानी का रंग पीला या गंदा लगेगा। ऐसे में आप आसानी से इसकी पहचान कर सकते हैं।

Know how to check Purity Of Haldi By Following These Easy Tips and Tricks other details inside
हल्दी की शुद्धता को कैसे करें चेक - फोटो : इंस्टाग्राम

हाइड्रोक्लोरिक एसिड टेस्ट
हल्दी पाउडर में कुछ बूंदे हाइड्रोक्लोरिक एसिड। इसके बाद अगर हल्दी का रंग गुलाबी हो जाता है तो समझिए इसमें काफी ज्यादा मिलावट है। इससे पेट में गैस और फूड पाइजनिंग की दिक्कतें होने लगेंगी, जबकि शुद्ध हल्दी में कोई रंग चेंज नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know how to check Purity Of Haldi By Following These Easy Tips and Tricks other details inside
हल्दी की शुद्धता को कैसे करें चेक - फोटो : इंस्टाग्राम

सिरके से करें टेस्ट
हल्दी पर सिरके की कुछ बूंद डालकर भी आप इसे टेस्ट कर सकते हैं। अगर हल्दी में छोटे बुलबुले या झाग उठने लगे तो समझिए कि उसमें चूना या चॉक की मिलावट की गई है। अगर हल्दी शुद्ध है तो कोई रंग नहीं बदलेगा।

विज्ञापन
Know how to check Purity Of Haldi By Following These Easy Tips and Tricks other details inside
हल्दी की शुद्धता को कैसे करें चेक - फोटो : इंस्टाग्राम

सुगंध की जांच
हल्दी की स्मेल से उसकी शुद्धता का सबसे आसान संकेत है। शुद्ध हल्दी की स्मेल प्राकृतिक और मिट्टी जैसी होती है। अगर स्मेल नहीं आती है तो जान लें कि इसमें मिलावट है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed