तमिलनाडु की रहने वाली अनुकृति वास ने 'फेमिना मिस इंडिया 2018' का खिताब अपने नाम कर लिया है। 19 साल की अनुकृति के लिए कल का दिन यानी 19 जून बेहद खास रहा। इस प्रतियोगिता में 29 कंटेस्टेंट को हराकर वह देश की सबसे सुंदर महिला बनी हैं। इससे पहले उन्होंने मिस तमिलनाडू 2018 का खिताब जीता था। कॉम्पिटीशन की फर्स्ट रनरअप हरियाणा की रहने वाली मीनाक्षी चौधरी और सेकंड रनरअप आंध्र प्रदेश की श्रेया राव रहीं। दोनों से अनुकृति को काफी टफ कॉम्पिटीशन मिला, लेकिन फाइनल राउंड में वह बाजी मारने में कामयाब रहीं। आइए जानते हैं उनसे पूछे गये सवाल के बारे में जिसका स्मार्टली जवाब देकर वह देश की सबसे खूबसूरत महिला बन गई।
2 of 4
anukreethy vyas miss india 2018
प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में अनुकृति से पूछा गया था, "कौन बेहतर टीचर है? सफलता या असफलता?" अनुकृति ने बहुत ही खूबसूरती से इसका जवाब दिया। अनुकृति ने कहा- 'मैं असफलता को बेहतर टीचर मानती हूं, क्योंकि जब आपको जिंदगी में लगातार सफलता मिलती है तो आप उसे पर्याप्त मान लेते हैं और आपकी तरक्की वहीं रुक जाती है।'
अनुकृति ने आगे कहा, 'जब आप असफल होते हो तो तो आपको प्रेरणा मिलती है कि आप सफलता मिलने तक लगातार मेहनत करते रहें।मेरी मां के अलावा कोई नहीं था, जो मेरे समर्थन में खड़ा हो, आलोचना और असफलता, जिसने मुझे इस समाज आत्मविश्वासी और स्वतंत्र बनाया।'
4 of 4
anukreethy vyas miss india 2018
बता दें, इस प्रतियोगिता में जज पैनल में पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, अभिनेता बॉबी देओल जैसे सितारे मौजूद थे। इनके अलावा साल 2017 में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर ने अपने हाथों से अनुकृति को ताज पहनाया।