Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनंत सिंह नेटवर्थ: करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी गाड़ियां और आलीशान घर; जानिए विधायक अनंत सिंह कितने अमीर हैं?

Fri, 20 Nov 2026 05:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 20 Nov 2026 05:17 PM IST
सार

Anant Singh Net Worth 2026: अनंत सिंह की संपत्ति का ब्योरा बताता है कि उनके परिवार के पास करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्ति है। 2025 के चुनावी हलफनामे के अनुसार अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी की संयुक्त घोषित संपत्ति करीब 100.60 करोड़ रुपये है। हालांकि बेटी की शादी पर होने वाले वास्तविक खर्च का आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Anant Singh Net Worth 2026: How Rich Is Bihar's Mokama MLA? Know His Assets, Luxury Cars and Properties
बाबुबली अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

Anant Singh Net Worth: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी की भव्य तैयारियां, मेहमानों के लिए खास इंतजाम, महंगी गाड़ियों और आलीशान सजावट की चर्चाओं के बीच अब हर किसी की नजर छोटे सरकार की संपत्ति पर है। आखिर अनंत सिंह कितने करोड़ रुपये के मालिक हैं? उनके पास कितनी जमीन, कितने मकान और कौन-कौन सी महंगी गाड़ियां हैं?



अनंत सिंह की संपत्ति को लेकर सबसे अहम जानकारी उनके 2025 के विधानसभा चुनावी हलफनामे से मिलती है। इस हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने अपने नाम पर करीब 37.88 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति घोषित की थी। वहीं उनकी पत्नी नीलम देवी की घोषित संपत्ति करीब 62.72 करोड़ रुपये है। यानी दोनों की कुल घोषित संपत्ति लगभग 100.60 करोड़ रुपये बैठती है।

अनंत सिंह के पास करोड़ों रुपये की जमीन-जायदाद के अलावा महंगी एसयूवी, सोने के गहने और व्यावसायिक संपत्तियां भी हैं। उनकी पत्नी की संपत्ति का आंकड़ा भी काफी बड़ा है। आइए जानते हैं चुनावी हलफनामे में सामने आए अनंत सिंह के बैंक बैलेंस, जमीन, मकान, सोने और लग्जरी गाड़ियों का पूरा ब्योरा।

Trending Videos
Anant Singh Net Worth 2026: How Rich Is Bihar's Mokama MLA? Know His Assets, Luxury Cars and Properties
अनंत सिंह - फोटो : instagram

अनंत सिंह की कुल नेटवर्थ कितनी है?

2025 के चुनावी हलफनामे के अनुसार अनंत सिंह ने कुल 37.88 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। इसमें शामिल हैं, लगभग 26.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और लगभग 11.22 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति। यह आंकड़ा उनके चुनावी हलफनामे में घोषित संपत्ति का है।

Anant Singh Net Worth 2026: How Rich Is Bihar's Mokama MLA? Know His Assets, Luxury Cars and Properties
अनंत सिंह - फोटो : instagram

पत्नी नीलम देवी के पास कितनी संपत्ति है?

 

 

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की संपत्ति भी काफी चर्चा में है। उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास लगभग 62.72 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। इसमें 13.07 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 49.65 करोड़ रुपये अचल संपत्ति है। इस तरह दोनों की संयुक्त घोषित संपत्ति करीब 100.60 करोड़ रुपये होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Singh Net Worth 2026: How Rich Is Bihar's Mokama MLA? Know His Assets, Luxury Cars and Properties
Toyota Land Cruiser FJ - फोटो : Toyota

लैंड क्रूजर और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन

अनंत सिंह के कार कलेक्शन में महंगी एसयूवी शामिल हैं। 2025 के हलफनामे के अनुसार उनके पास टोयोटा लैंड क्रूजर ZX (2025) है, इसकी कीमत करीब 2.70 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं करीब 48.01 लाख रुपये की टोयोटा फोर्चूनर सिगमा है। अनंत सिंह के कलेक्शन में महिंद्रा एक्सयूवी 500 है, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये बताई जाती है। इन तीन वाहनों की घोषित कुल कीमत लगभग 3.23 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Anant Singh Net Worth 2026: How Rich Is Bihar's Mokama MLA? Know His Assets, Luxury Cars and Properties
मोकामा के विधायक अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

कितनी जमीन और मकानों के मालिक हैं अनंत सिंह?

 

 

हलफनामे में अनंत सिंह ने कृषि भूमि, अन्य अचल संपत्तियों और आवासीय संपत्ति का ब्योरा दिया है। उनकी घोषित अचल संपत्ति की कीमत करीब 11.22 करोड़ रुपये है। इसमें पटना और अन्य इलाकों की जमीन-जायदाद शामिल है।

वहीं पत्नी नीलम देवी के नाम पर घोषित अचल संपत्ति की कीमत करीब 49.65 करोड़ रुपये है। इसमें आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
अनंत सिंह कितने अमीर? 100 करोड़ की संपत्ति! गाड़ी, जमीन और मकान का पूरा हिसाब बेटी की शाही शादी के बीच चर्चा में दौलत

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed