फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Tips: घर से छिपकली भगाने के लिए अपनाएं ये तरीके, जमीन तो क्या दीवार पर भी नहीं आएगी नजर

Wed, 24 Jul 2024 11:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 24 Jul 2024 11:13 AM IST
सार

आप अपने घर पर एक भी छिपकली देखना नहीं चाहती हैं तो कुछ आसान से तरीके अपना सकती हैं। इन तरीकों से छिपकली घर से दूर निकल जाएगी और दोबारा नजर नहीं आएंगी। इस लेख में जानिए बरसात में घर से छिपकली निकालने के तरीके।

विज्ञापन
Monsoon Tips To Get Rid Of Lizards in home during Rainy Season Chipkali kaise bhagaye
छिपकली - फोटो : Istock

Monsoon Tips To Get Rid Of Lizards : अक्सर घर के किसी कोने पर छिपकली नजर आ जाती है। बरसात के मौसम में तो छिपकलियों की तादाद बढ़ जाती है। वह दीवार से जमीन पर रेंगते और हर जगह दिखने लगती हैं। बारिश में छिपकलियों के बढ़ जाने की वजह होती है कि उन्हें ठंडे और भीगे स्थान पसंद होते हैं, इसलिए वह इस मौसम में बाहर निकल आती हैं। छिपकली न केवल देखने में गंदी होती है, साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती हैं। छिपकली के मल और लार में पाया जाने वाला बैक्टीरिया फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है।



आप अपने घर पर एक भी छिपकली देखना नहीं चाहती हैं तो कुछ आसान से तरीके अपना सकती हैं। इन तरीकों से छिपकली घर से दूर निकल जाएगी और दोबारा नजर नहीं आएंगी। इस लेख में जानिए बरसात में घर से छिपकली निकालने के तरीके।

Monsoon Tips To Get Rid Of Lizards in home during Rainy Season Chipkali kaise bhagaye
प्याज - फोटो : iStock

लहसुन-प्याज

लहसुन और प्याज की गंध तेज होती है, जो छिपकली को भगाने में मदद कर सकती है। छिपकली को दूर भगाने के लिए अपने घर की उन जगहों पर जहां छिपकली अधिक नजर आती है, कुछ प्याज के टुकड़े और कच्चे लहसुन की कलियां रख दें। आप चाहें तो एक प्लास्टिक की बोतल में लहसुन -प्याज को पानी डालकर भर लें और इसका छिड़काव करें।

Monsoon Tips To Get Rid Of Lizards in home during Rainy Season Chipkali kaise bhagaye
छिपकली - फोटो : Istock

नेफ्थलीन की गोलियां

मानसून में नेफ्थलीन की गोलियां घर ले आएं। इसे घर में रखने से छिपकलियों से छुटकारा मिल सकता है। नेफ्थलीन की गंध को छिपकलियां सहन नहीं कर पाती और दूर भाग जाती हैं। इन गोलियों को रसोई घर की अलमारी, सिंक के नीचे रख दें। ध्यान रहे खाने पीने के सामान के पास नेफ्थलीन को नहीं रखना चाहिए। साथ ही जिन घरों में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हों, वहां भी नेफ्थलीन के उपयोग से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Tips To Get Rid Of Lizards in home during Rainy Season Chipkali kaise bhagaye
पेपर स्प्रे - फोटो : istock

पेपर स्प्रे

छिपकली से छुटकारा पाने के लिए पेपर स्प्रे भी असरदार है। काली मिर्च के पाउडर में पानी मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भरकर छिपकली पर डालें या उन जगहों पर छिड़के, जहां छिपकली जाती है। इससे उसे जलन महसूस होगी और वह घर से बाहर निकल जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed