केले का छिलका वैसे तो अपने आप में बहुत बदनाम होता है, हर कहीं यदि वह रखा रह जाए तो कोई भी उसपर पांव रखकर फिसल सकता है इसलिए केले के छिलके को कोई भी ऐसे ही हर कहीं रखे नहीं रहने देता है, उसे फौरन कूढ़े में डाल दिया जाता है लेकिन केले के छिलके को यदि संभालकर रखा जाए तो यह बहुत काम का है। हमारे रोजमर्रा के ही कई सारे कामों में ये हमारे बहुत काम आ सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए केले के छिलके को किस तरह से उपयोग में लिया जा सकता है।
केले के छिलके को कूड़े में डालने की बजाय इस तरह करें उपयोग, चमक जाएंगे जूते
जूतों को करें साफ
कई बार हम घर से बाहर निकल ही रहे होते हैं और अचानक हमें याद आता है कि जूतों को तो हमने पॉलिश किया ही नहीं या कई बार जूते चमकाने के लिए पॉलिश उपलब्ध नहीं होती है। ऐसे में आप आराम से केले के छिलके की सहायता से अपने चमड़े के या अन्य जूतों को चमका सकते हैं। केले के छिलके से जूतों को साफ करने के बाद एक साफ कपड़े से जूतों को जरूर साफ करें।
बर्तनों को चमकाने के लिए
यदि आपके घर में कोई भी पुराने चांदी के या स्टील के बर्तन हैं और वो पुराने नजर आने लगे हैं तो केले के छिलकों की सहायता से आप उन्हें फिर से चमका सकते हैं। केले के छिलकों में तेल एवं पोटेशियम पाया जाता है, जिससे कि किसी भी मेटल को आसानी से साफ किया जा सकता है। केले के छिलके को मिक्सर में पीसकर पानी मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को मेटल पर लगाकर गर्म पानी से धो लें। बर्तन चमकने लगेंगे।
स्मूदी में डालें
आप अपनी किसी भी पसंदीदा स्मूदी में केले के छिलके डाल सकते हैं। केले के छिलके में फाइबर, पोटेशियम, एंटीऑक्सिडेंट्स, लुटेन एवं विटामिन- ए पाए जाते हैं। केले के छिलकों को आप पानी में उबालकर, छिलकों को अच्छे से साफ करके मिक्सर में पीस लें और फिर इन्हें स्मूदी में मिला लें। ऐसा करने से आपकी स्मूदी स्वादिष्ठ होने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होगी।
मिट्टी में डालें
यदि आपको केले का छिलका कहीं डालना ही है तो आप इन्हें मिट्टी में डालें। अपने बगीचे की मिट्टी में केले के छिलके डालने से पौधों को पोटेशियम, कैल्शियम, सोडियम, सल्फर आदि मिलता है। जिस वजह से पौधे जल्दी बढ़ते हैं। केले के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके मिट्टी में मिलाएं। यदि पूरा छिलका एक ही बार में मिट्टी में मिला दिया तो वो इतनी जल्दी अपना असर नहीं दिखा पाएगा।