फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: आलिया भट्ट से रोमांस करने वाले शांतनु माहेश्वरी करते हैं कितनी कमाई? जानिए एक्टर की नेटवर्थ

Mon, 07 Mar 2022 11:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 07 Mar 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
actor shantanu maheshwari Net Worth Income House Car Collection Celebrity lifestyle
शांतनु माहेश्वरी की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/shantanu.maheshwari

इन दिनों फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने दमदार अभिनय के लिए आलिया भट्ट की काफी तारीफ हो रही है। लेकिन इस फिल्म में आलिया भट्ट को किस करने और उनके साथ रोमांस करके एक्टर शांतनु माहेश्वरी चर्चा में आ गए हैं। शांतनु माहेश्वरी को लोग उनके डांस और टीवी में अभिनय के लिए जाना जाता है लेकिन बॉलीवुड में डेब्यू के साथ ही शांतनु माहेश्वरी की फैन फॉलोइंग बढ़ गई है। आलिया भट्ट के साथ रोमांस करने वाले शांतनु ने कम ही उम्र में अपने हुनर के दम पर पहचान बना ली। शांतनु एक अभिनेता, कोरियोग्राफर, डांसर और होस्ट हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'दिल दोस्ती डांस' से की थी।  उसके बाद उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 8 में प्रतिभाग किया और जीत दर्ज की। 7 मार्च 1991 को कोलकाता में जन्मे शांतनु माहेश्वरी का आज जन्मदिन है। एक्टर शांतनु माहेश्वरी के जन्मदिन पर जानिए उनकी लाइफस्टाइल. पसंद और कमाई के बारे में।  

actor shantanu maheshwari Net Worth Income House Car Collection Celebrity lifestyle
शांतनु माहेश्वरी की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram

शांतनु माहेश्वरी की फीस

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी एक्टर शांतनु माहेश्वरी की डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में शांतनु ने रमणीक लाल का रोल प्ले किया है, जो गंगूबाई को पसंद करता है। उनके छोटे से रोल के लिए शांतनु को 50 लाख रुपये दिए गए हैं।

actor shantanu maheshwari Net Worth Income House Car Collection Celebrity lifestyle
शांतनु माहेश्वरी की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/shantanu.maheshwari

शांतनु माहेश्वरी के स्नीकर्स

डांसर होने के नाते शांतनु माहेश्वरी का स्नीकर्स या सूज के लिए प्यार होना लाजमी है। लेकिन कई मौकों पर उन्हें कमाल के स्नीकर्स में देखा जा चुका है। शांतनु के पास कई ऐसे जूते हैं, उन्हें स्नीकर्स से काफी लगाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
actor shantanu maheshwari Net Worth Income House Car Collection Celebrity lifestyle
शांतनु माहेश्वरी की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/shantanu.maheshwari

शांतनु माहेश्वरी की कार

डांसर एक्टर शांतनु माहेश्वरी ने अपनी मां के सपने को पूरा करने के लिए छोटी सी उम्र में डांस सीखना शुरु कर दिया था। शांतनु की डांस क्लासेज के लिए उनकी मां बच्चों को ट्यूशन दिया करती थीं। मुश्किल दौर को पार कर जब शांतनु डांसर बन गए तो उन्हें सफलता मिलनी शुरु हो गई। इसके बाद शांतनु ने अपनी कमाई के पैसों से मां के लिए कार खरीदी थी।

विज्ञापन
actor shantanu maheshwari Net Worth Income House Car Collection Celebrity lifestyle
शांतनु माहेश्वरी की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/shantanu.maheshwari

शांतनु माहेश्वरी की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2021 में शांतनु माहेश्वरी की कुल संपत्ति 21 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। उनकी कमाई का मुख्य जरिया एक्टिंग और डांस है। इसके अलावा शांतनु ने कई शाॅर्ट फिल्म, विज्ञापन और शो भी किए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed