Janhvi Kapoor Net Worth: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर का आज जन्मदिन है। जान्हवी कपूर ने 2018 में अपनी पहली फिल्म से इंडस्ट्री में एक्टिंग डेब्यू किया। वहीं चार सालों में जान्हवी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली। जान्हवी कपूर में श्रीदेवी के फैन उनकी झलक देखते हैं। जान्हवी कपूर के लुक्स, उनका स्टाइल, एक्टिंग के लोग फैन हैं। वैसे तो जान्हवी कपूर एक फिल्मी परिवार से आती हैं, जिसमें उनके माता पिता के अलावा भाई अर्जुन कपूर भी बड़े अभिनेता हैं लेकिन जान्हवी ने अपने दम पर बॉलीवुड में मुकाम बनाया है। कम ही फिल्मों के जरिए उन्होंने अपने एक्टिंग का लोहा मनवा दिया। जान्हवी कपूर एक फ़िल्म से मोटी कमाई करती हैं। फिल्मों के अलावा जान्हवी विज्ञापन और मॉडलिंग से भी अच्छा कमाती हैं। जान्हवी ने खुद के दम पर अपनी करोड़ों की संपत्ति बना ली है।चलिए जानते हैं जान्हवी कपूर की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जान्हवी कपूर की सालाना कमाई है करोड़ों में, जानिए श्रीदेवी की बेटी की नेटवर्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान्हवी कपूर की नेटवर्थ
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फिल्मों से मुख्य तौर पर कमाई करती हैं। फिल्मों के अलावा एंडोर्समेंट और मॉडलिंग के जरिए भी जान्हवी मोटी कमाई करती हैं। जान्हवी की कुल संपत्ति 58 करोड़ रुपये है।
जान्हवी कपूर की कमाई
अर्जुन कपूर की एक्ट्रेस बहन जान्हवी कपूर एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। जान्हवी एक महीने में 50 लाख रुपये कमा लेती हैं तो वहीं सालाना 6 करोड़ रुपये तक कमाई करती हैं। एक्टिंग के अलावा विज्ञापन और मॉडलिंग से कमाई करती हैं।
जान्हवी कपूर का घर
वैसे तो जान्हवी अपने पिता के आलीशान बंगले में रहती हैं लेकिन पिछले दिनों उन्होंने जुहू में एक घर खरीदा है। इस घर की कीमत 38 करोड़ रुपये बटकी जा रही है। इसके अलावा जान्हवी ने अपनी लग्जरी गाड़ियों की पार्किंग के लिए जगह ली है। जिसके लिए वह कुछ पैसे भी व्यय करती हैं।
जान्हवी कपूर का कार कलेक्शन
अभिनेत्री जान्हवी कपूर के पास महँगी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन हैं। जान्हवी के कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज जीएलई कार है, जिसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपये से लेकर 85 लाख रुपये तक है। इसके अलावा जान्हवी के पास 54 लाख की ऑडी ए6 कार और लैंड रोवर रेंज स्पोर्ट्स एचएसआई है।