कहते हैं अगर अपनी पहचान बनानी है, तो समय रहते भीड़ से अलग जरूर होना पड़ता है और तब कहीं जाकर आपको दुनिया पहचान पाती है। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए आज अभिनेत्री हिना खान छोटे पर्दे से निकलकर फिल्मों की दुनिया तक में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। बॉलीवुड सॉन्ग, फिल्मों और टीवी सीरियल्स मे हिना के किरदार को काफी पसंद किया जाता है। यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा शेयर की गई पोस्ट को भी फैंस का ढेर सारा प्यार मिलता है। यही नहीं, हिना खान आज इंडस्ट्री का एक चमकता सितारा हैं और आज वे एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं, जिसकी बदौलत वे एक लग्जरी लाइफ जीने के लिए जानी जाती हैं। तो चलिए आपको आपकी पसंदीदा अभिनेत्री हिना खान के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स मेंं हिना खान के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"616d22e9f9d6fe72b509380f","slug":"aaj-ka-celebrity-lifestyle-hina-khan-lifestyle-house-inside-photos-car-collection-and-net-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: रानियों से कम नहीं है हिना खान की जिंदगी, महल जैसे घर और इन लग्जरी कारों की हैं मालकिन","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: रानियों से कम नहीं है हिना खान की जिंदगी, महल जैसे घर और इन लग्जरी कारों की हैं मालकिन
Mon, 18 Oct 2021 01:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:32 PM IST
विज्ञापन
हिना खान की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/realhinakhan
हिना खान की लाइफस्टाइल
- फोटो : Instagram/realhinakhan
ऐसी है डाइट
- दरअसल, हिना खान के मुताबिक उनकी त्वचा खूबसूरत बनी रहे और उनका आंतरिक सिस्टम भी साफ रहे। इसके लिए वे रोजाना 10-12 गिलास पानी पीती हैं। वहीं, उनके खाने में एक कटोरी दही जरूर होती है। साथ ही वे दिन में दो बार नारियल पानी भी पीती हैं। इसके अलावा वे मांसाहारी और शाकाहारी दोनों तरह के भोजन का सेवन करती हैं।
हिना खान की लाइफस्टाइल
- फोटो : Instagram/realhinakhan
ऐसे रखती हैं खुद को फिट
- चेहरे पर ग्लो बना रहे और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल सके, इसके लिए हिना खान एक आंवले का सेवन रोजाना करती हैं। हिना खुद को फिट रखने के लिए जिम और योगा जैसी चीजों का भी सहारा लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिना खान की लाइफस्टाइल
- फोटो : Instagram/realhinakhan
ऐसे होती है कमाई
- हिना खान फिल्म, म्यूजिक एल्बम, विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए मोटी कमाई कर लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिना किसी भी टीवी शो के प्रत्येक एपिसोड के लिए लगभग ढाई लाख रुपये तक की फीस चार्ज करती हैं।
विज्ञापन
हिना खान की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/realhinakhan
ऐसा है कार कलेक्शन
- हिना खान को लग्जरी कारों का भी काफी शौक है। उनके पास ऑडी ए4 जैसी कई लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये में है। बात अगर ऑडी ए4 की कीमत की करें, तो ये लगभग 45 लाख रुपये की है।