फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: ये हैं भारत के पांच सबसे अमीर यूट्यूबर्स, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

Sun, 17 Oct 2021 12:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 17 Oct 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
aaj ka celebrity lifestyle four richest indian youtubers net worth
भारत के पांच सबसे अमीर यूट्यूबर्स - फोटो : facebook/TheAmitBhadana and BBkiVines

कहते हैं अगर किसी काम को पूरी मेहनत और लगन के साथ किया जाए, तो फिर उसको पूरा होने से कोई नहीं रोक पाता। लेकिन बस शर्त ये होती है कि आप मेहनत अच्छे काम के लिए करें। इस उदाहरण में कई भारतीय यूट्यूबर्स बिल्कुल सटीक बैठते हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर आज कई बड़े मुकाम हासिल कर लिए हैं। दरअसल, अब समय सोशल मीडिया का है और इन्होंने उस जरूरत को समय रहते पहचाना और अपने दमदार कटेंट से हर किसी का दिल जीता और ये सिलसिला अब भी जारी है। वहीं, भारत के ये यूट्यूबर्स आज अपनी वीडियो से ही लाखों रुपये की कमाई करते हैं और एक शानदार जिंदगी भी जीते हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये यूट्यूबर्स कितनी कमाई करते हैं? तो चलिए आपको भारत के कुछ टॉप के यूट्यूबर्स के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे मे जान सकते है...

aaj ka celebrity lifestyle four richest indian youtubers net worth
भुवन बाम की कुल संपत्ति - फोटो : facebook/BBkiVines

भुवन बाम, बीबी की वाइंस

  • भुवन बाम बीबी की वाइंस नाम से अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं, और वे एक वन मैन आर्मी की तरह काम करते हैं। मतलब एक्टिंग से लेकर, राइटिंग तक वे सबकुछ खुद ही करते हैं। यूट्यूब पर उनके 19 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भुवन बाम के पास 41 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
aaj ka celebrity lifestyle four richest indian youtubers net worth
अमित भड़ाना की कुल संपत्ति - फोटो : facebook/TheAmitBhadana

अमित भड़ाना

  • अमित भड़ाना नोएडा मे रहते हैं और वे एक कामयाब यूट्यूबर्स हैं और अपनी कड़ी मेहनत और दमदार कंटेंट के दम पर आज एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं। यूट्यूब पर अमित के 26 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 46 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ka celebrity lifestyle four richest indian youtubers net worth
गौरव चौधरी की कुल संपत्ति - फोटो : facebook/TechnicalGuruji

टेक्निकल गुरुजी, गौरव चौधरी

  • गौरव चौधरी एक लग्जरी लाइफ जीते है। इनका दुबई में भी आलीशान घर है। साथ ही गौरव के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कार भी है। वही, यूट्यूब पर इनके 19 मिलियन से ज्यादा सस्बसक्राइबर्स हैं। बात अगर इनकी संपत्ति की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकी संपत्ति 323 करोड़ रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
aaj ka celebrity lifestyle four richest indian youtubers net worth
डॉक्टर विवेक बिंद्रा की कुल संपत्ति - फोटो : facebook/DailyMotivationByVivekBindra

डॉक्टर विवेक बिंद्रा

  • डॉक्टर विवेक बिंद्रा एक मोटिवेशनल स्पीकर हैं और लोग उनकी बातें सुनना काफी पसंद करते हैं। बात उनके यूट्यूब के सब्सक्राइबर्स की करें, तो इनकी संख्या 14 मिलियन से ज्यादा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर विवेक के पास 47 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed