सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद रखना चाहिए इन बातों का ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नान कर लें
- सूर्य ग्रहण के समाप्त होने के बाद स्नान करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के बाद गंगा या किसी पावन नदी में स्नान करना चाहिए। परंतु इस समय कोरोना वायरस के कारण घर से बाहर निकलना सुरक्षित नहीं, इसलिए घर में ही गंगा मां और सभी पावन नदियों का ध्यान कर स्नान कर लें।
नहाने के पानी में गंगा जल मिला लें
- सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करने वाले जल में गंगा जल मिला लेना चाहिए। गंगा जल मिलाकर ही स्नान करें। अगर गंगा जल नहीं है तो साधारण पानी से ही स्नान करने से पहले मां गंगा का ध्यान करें और फिर स्नान कर लें।
- घर में करना चाहिए गंगा जल का छिड़काव
सूर्य ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के समय घर में नकारात्मकता आ सकती है जिसे दूर करने के लिए घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।
अगर घर में गंगा जल उपलब्ध नहीं है तो आप घर में गोमूत्र का छिड़काव भी कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोमूत्र का छिड़काव करने से नकारात्मकता दूर होती है।
देवी-देवताओं को स्नान कराएं
- सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद देवी- देवताओं को स्नान अवश्य कराएं। भगवान को स्नान कराने वाले जल में गंगा जल मिलाकर भगवान को स्नान कराएं। अगर घर में गंगा जल नहीं है तो मां गंगा का ध्यान करने के बाद देवी-देवताओं को स्नान कराएं।