फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के समय हर लड़की के दिमाग में आते हैं ये 5 उल्टे-सीधे सवाल

Sat, 21 Nov 2020 10:27 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 21 Nov 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
5 weird things which bother every girl before marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शादी का ख्वाब हर किसी के मन में होता है। लड़का हो या लड़की शादी को लेकर दोनों के दिमाग में उथल पुथल मची रहती है। दोनों यही चाहते हैं कि उनका जीवनसाथी ठीक वैसा हो जैसा उन्होंने सोचा है। अपने भावी जीवन को लेकर उनके मन में कई ख्वाब और ख्वाहिशें होती हैं। लेकिन लड़की के तरफ से शादी को लेकर एक तस्वीर बसी होती है, जहां सब कुछ बहुत रोमांटिक और परफेक्ट होता है। इतना ही नहीं लड़कियों के मन में अपने साथी को लेकर कई उटपटांग सवाल भी आते हैं। आइए जानते हैं इन सवालों के बारे में....

5 weird things which bother every girl before marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर नाराज हो गया तो कैसे मनाऊंगी
प्यार के रिश्ते में हंसी-मजाक और नोकझोंक तो आम बात होती है। लेकिन कभी-कभी यही हंसी-मजाक भारी पड़ जाती है और वो नाराज हो जाते हैं। अब नाराज आपसे हुए हैं तो मनाना भी आपको ही पड़ेगा। ‘रूठे-रूठे पिया मनाऊं कैसे…’  अच्छाजी मैं हारी चलो मान जाओ ना…’ ‘देखो रूठा ना करो, बात नज़रों की सुनो…’ जैसे कुछ एवरग्रीन बॉलीवुड गाने यहां आपकी मदद करेंगे। उन्हें गाकर सुनाएं या फिर गाना उन्हें व्हाट्सऐप कर दें। आपकी इस अदा पर वो ज्यादा देर नाराज नहीं रह पाएंगे।

5 weird things which bother every girl before marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मेरे नखरे उठा पाएगा
वैसे तो लड़कियां स्वभाव से नखरीली होती हैं लेकिन वो सभी से नखरे नहीं करती हैं। उन्हें अच्छी तरह पता होता है कि कौन उनके नखरे बर्दाश्त कर सकता है और कौन नहीं। वहीं बात जब शादी की आती है तो उनके दिमाग में एक ही सवाल आता है कि क्या ये (भावी पति) मेरे नखरे उठा पाएगा? इसका बात का पता लगाने के लिए वो कभी-कभी अटपटी हरकतें भी करती हैं, जैसे- अपनी सहूलियत की जगह और समय के मुताबिक लड़के को मिलने बुलाना, जिद करके कुछ खरीदवाना, खाने-पीने में जिद करना आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 weird things which bother every girl before marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या मुझे अपना ब्लैंकेट शेयर करना पड़ेगा?
कई लड़कियां ऐसी होती हैं, जो अपने सामान को लेकर बहुत पजेसिव रहती हैं। कोई और अगर उनके चीजों का इस्तेमाल कर ले तो हंगामा कर देती हैं। लेकिन शादी तय हो जाने के बाद उनके दिमाग में एक ही सवाल घूमने लगता है कि क्या उन्हें अपने सामान को शेयर करना पड़ेगा ? लेकिन जरूरी नहीं कि शादी के बाद आपको हर जगह एडजस्टमेंट्स करने पड़ें। इस बारे में अपने पार्टनर से खुलकर बातें करें।

विज्ञापन
5 weird things which bother every girl before marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कहीं मम्मी से मेरी शिकायत न कर दे
लड़कियों को अपनी रेप्युटेशन सबसे ज्यादा प्यारी होती है। खासकर शादी के बाद ससुराल में वो चाहती हैं कि हर कोई उनकी तारीफ करे।ऐसे में मम्मी से अपनी शिकायत को लेकर वो सबसे ज्यादा डरती हैं और यह बात सब लड़कों को पता होती है, तभी तो शादी के बाद ज्यादातर पति यही धमकी देते हैं कि मम्मी जी को बता दूं…

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed