फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायु प्रदूषण से होने वाली समस्याओं को दूर करेंगे ये 5 सुपरफूड्स, डाइट में करें शामिल

Sat, 21 Nov 2020 08:00 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 21 Nov 2020 08:00 AM IST
विज्ञापन
5 superfoods that can help you combact effects of air pollution
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जिंदा रहने के लिए हम जिस हवा में सांस ले रहे हैं, वह इस समय प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है। धुंध की चादर ओढ़े दिल्ली -एनसीआर की हालात इस समय बहुत गंभीर है। हालांकि कुछ पोषक तत्वों को अपने भोजन में शामिल कर आप इस प्रदूषित माहौल में भी कुछ हद तक स्वस्थ रह सकते हैं। प्राकृतिक एंटी-ऑक्सिडेंट से परिपूर्ण ये पोषक तत्व आपकी बॉडी को इस खतरनाक प्रदूषण से लड़ने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में विस्तार से...

5 superfoods that can help you combact effects of air pollution
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

बीटा कैरोटिन
बीटा कैरोटिन अपने एंटी-ऑक्सिडेंट गुणों के कारण इंफ्लैमेशन को निंयत्रित रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पत्तेदार सब्जियां जैसे चौलाई का साग, धनिया, मेथी, लेटस और पालक में प्रचूर मात्रा में बीटा कौरोटिन पाया जाता है। इसके अलावा मूली के पत्ते और गाजर भी बीटा कैरोटिन के अच्छे स्रोत हैं।

5 superfoods that can help you combact effects of air pollution
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विटामिन सी से भरपूर फूड्स
विटामिन सी हमारे शरीर की सबसे शक्तिशाली एंटी-ऑक्सिडेंट है। पानी में घुलनशील यह विटामिन हमारी फ्री रैडिकल की सफाई करता है। स्वस्थ रहने के लिए एक युवा को अपनी डेली डाइट में 40 मिलीग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 superfoods that can help you combact effects of air pollution
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विटामिन सी के मुख्य स्रोत

  • धनिए के पत्ते, चौलाई का साग, ड्रमस्टिक, पार्सले, गोभी और शलजम का साग जैसी सब्जी विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं।
  • अमरूद और आवंला जैसे फल में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।
  • दो नींबूओं का रस पीकर आसानी से रोजाना के भोजन में विटामिन सी शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 superfoods that can help you combact effects of air pollution
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विटामिन ई वाले फूड्स
विटामिन ई मानव कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाती हैं। वसा में घुलनशील यह विटामिन शरीर को प्रदूषित माहौल में भी स्वस्थ रखती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed