फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्यादा देर तक बैठे रहना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, मोटापा बढ़ने के साथ हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Mon, 22 Jun 2020 10:18 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 22 Jun 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
5 reasons sitting too much is bad for your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

तेजी से बदलती जीवनशैली और ऑफिस में काम के दबाव के वजह से अक्सर लोग कुर्सी पर बैठे-बैठे घंटों बिता देते हैं। लेकिन ऐसा करने से ना सिर्फ सेहत प्रभावित होती है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। वैज्ञानिकों ने भी इस बात को माना है कि घंटों देर तक कुर्सी पर बैठे रहने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अगर आप भी इन लोगों में से एक हैं, जो अपना ज्यादातर समय बैठकर बिताते हैं तो आपको ये 5 समस्याएं अपने चपेट में ले सकती हैं।

5 reasons sitting too much is bad for your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कम हो सकती है आपकी उम्र

अगर आप किसी वजह से ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं, तो आपकी उम्र कम हो सकती है। कई लोग खुद को फिट रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज भी करते हैं लेकिन इसका भी कोई खास असर नहीं होता है। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि आप वर्कऑउट करना छोड़ दें। ज्यादा देर तक बैठे रहने से बेहतर होगा कि थोड़े-थोड़े अंतराल पर खड़े होकर कुछ देर टहल लें।

5 reasons sitting too much is bad for your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
डिमेंशिया की अधिक संभावना

ज्यादा देर तक बैठे रहने से स्वस्थ इंसान का भी दिमाग डिमेंशिया से पीड़ित व्यक्ति की तरह काम करने लगेगा। ज्यादा देर तक बैठने से ह्रदय रोग, स्ट्रोक, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 reasons sitting too much is bad for your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
एक्सरसाइज का प्रभाव कम हो जाना

रोजाना सुबह एक्सरसाइज करने से मन और तन दोनों स्वस्थ रहता है। लेकिन ज्यादा देर तक बैठे रहने से एक्सरसाइज का भी सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए सुबह में किए गए वर्कआउट को आप दिनभर बिस्तर या ऑफिस में बैठकर यूं ही जाया ना करें।

विज्ञापन
5 reasons sitting too much is bad for your health
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
डायबिटीज होने की ज्यादा संभावना

ज्यादा देर तक बैठे रहने वाले लोगों में डायबिटीज होने की समस्या सबसे अधिक होती है। क्योंकि बैठे रहने के कारण बहुत कम कैलोरी बर्न होता है। वहीं डॉक्टरों का मानना है कि बैठने से आपकी बॉडी इंसुलिन के प्रति प्रतिक्रिया में बदलाव कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed