किसी भी पेड़ का बीज उसका सबसे जरूरी हिस्सा होता है। बिना बीज के किसी पेड़ की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। लेकिन कुछ बीज हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। सेहतमंद गुणों से भरपूर इन बीजों के सेवन से शरीर के भीतर मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे बीजों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन हमारी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।
सेहतमंद जीवन के लिए बहुत फायदे की चीज हैं ये 5 सीड्स, आज ही करें डाइट में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीच में विटामिन ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इतना ही नहीं कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी लड़ने में सूरजमुखी का बीज मदद करता है। इसके साथ ही यह बीज वर्कआउट के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करता है।
चिया बीज
कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से समृद्ध चिया बीज शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके साथ ही चिया सीड्स में फॉस्फोरस, मैगनीज, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाया जाता है, जो शरीर को रोगमुक्त बनाता है।
अलसी के बीज
अलसी के बीज प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे गुणों से भरपूर होते हैं। इनके नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन के लिए लाभकारी होता है।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज में मैग्नीशियम, जिंक और ओमेगा -3 फैटी एसिड बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। टाइप 2 डायबिटीज की समस्या में यह बीज बहुत फायदेमंद है। कद्दू के बीज का सेवन करने से कब्ज की समस्या नहीं होती, क्योंकि इसे पचाना आसान होता है।