फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में इस छोटी सी चीज के इस्तेमाल से बदल जाएगी काया, लोग पूछेंगे स्वस्थ त्वचा का राज

Thu, 10 Dec 2020 03:31 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 10 Dec 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
5 magical benefits of vitamin e capsules in hindi
सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है विटामिन-ई का कैप्सूल - फोटो : सोशल मीडिया

सर्दियां आते ही त्वचा, बाल, होंठ सब रूखे होने लगते हैं। ऐसे में यदि किसी भी आयोजन में जाना हो तो भले ही कितना ही सज- संवर लो लेकिन चेहरा फीका ही लगता है और आत्मविश्वास भी कम होने लगता है। ऐसे में न सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है विटामिन-ई का कैप्सूल। विटामिन-ई के कैप्सूल के इस्तेमाल से चेहरा चमकने लगता है, बाल, होंठ, आंखें सब स्वस्थ हो जाते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह इतने महंगे भी नहीं आते हैं इसलिए हर कोई इन्हें खरीद सकता है। आइए हम आपको बताते हैं कि किस तरह से विटामिन-ई के कैप्सूल का उपयोग करने पर मिलते हैं एकतरफा परिणाम। 

5 magical benefits of vitamin e capsules in hindi
तेल के साथ मिलाकर बालों में लगाकर सो जाएं - फोटो : social media

बालों के लिए 
सर्दियों में बालों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है नहीं तो वे रूखे होकर टूटने लगते हैं। बालों की सही ढंग से ध्यान रखने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस विटामिन-ई के कैप्सूल को किसी भी तेल के साथ मिलाकर बालों में लगाकर सो जाएं। पूरी रात बालों को ऐसे ही रहने दें और सुबह धो लें। 

5 magical benefits of vitamin e capsules in hindi
आई-ब्रो की मसाज कीजिए - फोटो : social media

आइब्रो के लिए
यदि आपकी आइब्रो में बाल कम हैं, जिस वजह से आपके चेहरे का लुक थोड़ा अजीब हो जाता है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है विटामिन-ई के कैप्सूल की सहायता से आप आईब्रो के बालों को घना कर सकते हैं। नियमित रूप से विटामिन-ई के कैप्सूल में से निकलने वाले तेल से आई-ब्रो की मसाज कीजिए और थोड़े ही दिन में चमत्कार देखिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 magical benefits of vitamin e capsules in hindi
विटामिन-ई का कैप्सूल गुलाबजल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं - फोटो : social media

दाग-धब्बों के लिए
यदि आपके चेहरे पर दाग-धब्बे के निशान हैं जो कि आपको पसंद नहीं हैं तो आप रोज रात को एक विटामिन-ई का कैप्सूल गुलाबजल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ऐसा रात के समय करें। धीरे-धीरे आप देखेंगे कि दाग-धब्बों का रंग हल्का होने लगा है और सर्दियों में चेहरे का रूखापन भी मिटने लगा है। 

विज्ञापन
5 magical benefits of vitamin e capsules in hindi
1-2 बूंद विटामिन-ई के कैप्सूल की होंठों पर लगाकर मसाज करें - फोटो : social media

मुलायम होंठ के लिए
यदि सर्दियों में आपके होंठ कटने और फटने लगे हैं तो 1-2 बूंद विटामिन-ई के कैप्सूल की होंठों पर लगाकर मसाज करें। ऐसा करने से होंठ एकदम मुलायम और गुलाबी दिखने लगेंगे। लिपस्टिक लगाने से पहले यदि इन कैप्सूल का इस्तेमाल करते हैं तो लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों पर टिकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed