फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐतिहासिक धरोहरों का खजाना है तेलंगाना, पर्यटकों को करती हैं आकर्षित

Tue, 28 Jan 2020 07:47 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 28 Jan 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
5 best tourist places of telangana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारत के तेलंगाना राज्य में एक प्यारा सा शहर है वारंगल जो अपनी पुरातन और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। इस शहर में एक तरफ कई किले और मंदिर हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई तलाब और झरने हैं जहां आप शांति भरे कुछ पल बिता सकते हैं। वारंगल के ऐतिहासिक धरोहर पर्यटकों को अपनी तरफ खूब आर्कषित करते हैं। इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह जगह बहुत ही खास है। यहां बहुत से प्राचीन खंड हैं जो प्राचीन काल की स्थिति बयान करते हैं। तेलंगाना के इस शहर की यात्रा जीवन में एक बार जरूर करनी चाहिए। आइए आपको बताते हैं वारंगल में देखने के लिए क्या कुछ है...

5 best tourist places of telangana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हजार खंभों का मंदिर
वारंगल का यह मंदिर इस राज्य का पहचान बन चुका है। इस मंदिर को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहता है। हनमकोंडा पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर में श्री रुद्रेश्वर स्वामी की पूजा की जाती है। इस मंदिर में आपको चट्टान को काटकर बनाए गए हाथी और नंदी की एक विशाल प्रतिमा देखने को मिलेगी।

5 best tourist places of telangana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भीमुनी पादम झरना
वारंगल के पर्यटन स्थलों की बात हो और इस झरने की चर्चा ना हो तो चर्चा अधूरी रह जाएगी। भीमुनी पादम झरना वारंगल शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 best tourist places of telangana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वारंगल का किला
वारंगल का किला भारत के ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। 13 वीं सदी में बने इस किले की मजबूती बेमिसाल है। इतिहास की मानें तो इस किले पर कई हमले हुए लेकिन अपनी मजबूती के कारण यह किला आज भी आस्तित्व में है। पर्यटकों को देखने के लिए यह किला हर दिन सुबह 9 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक खुला रहता है। इतिहास के प्रति रुचि रखने वालों को तो यहां जरूर जाना चाहिए।

विज्ञापन
5 best tourist places of telangana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पाखल झील
वारंगल शहर से 50 किलोमीटर दूर इस जगह का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है। शब्दों से ज्यादा तस्वीरें बोलती हैं, यह कहावत यहां एकदम सच्ची सिद्ध होती है। पाखल झील की खूबसूरती को बयान करती ये तस्वीर प्रमाण है। वरंगल जाएं तो यहां जाना न भूलें क्योंकि आपकी यात्रा की थकान यहीं जाकर उतर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed