फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेनेटिक इंजीनियरिंग में है सुनहरा भविष्य, जल्द ही इस क्षेत्र में निकलेंगी बंपर नौकरियां

Sun, 04 Nov 2018 01:41 PM IST
रिचर्ड ग्रे बीबीसी कैपिटल
रिचर्ड ग्रे बीबीसी कैपिटल Updated Sun, 04 Nov 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
many options in genetic engineering sector know about more details
genetic engineering

ब्रिटेन की सरकार का अनुमान है कि 2030 तक अकेले ब्रिटेन में जीन और सेल थेरेपी से 19 हजार से ज्यादा नई नौकरियां पैदा होंगी। अमरीका के ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स ने बायोमेडिकल इंजीनियरों की नौकरी में 7 फीसदी और मेडिकल साइंटिस्ट की नौकरी में 13 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। दोनों को मिलाकर करीब 17 हजार 500 नौकरियां पैदा होंगी।

many options in genetic engineering sector know about more details

प्रयोगशालाओं से अलग भी लोगों की जरूरत होती है। इनमें वे लोग भी शामिल होते हैं जो मरीजों के जीनोम और उनके इलाज से जुड़े डेटा को संभालने में मदद करते हैं। अमरीकन सोसाइटी ऑफ जीन एंड सेल थेरेपी की प्रमुख और स्टैंनफोर्ड यूनिवर्सिटी में जेनेटिक्स की प्रोफेसर मिशेल कैलॉस कहती हैं, "जीन थेरेपी चिकित्सा अनुसंधान और विकास उद्योग का एक स्वीकार्य और बढ़ता हुआ हिस्सा बन रहा है।"

many options in genetic engineering sector know about more details

"जीन थेरेपी की स्थापित और नई कंपनियों के विकास के साथ नौकरियां भी बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि इन कंपनियों को विस्तार के लिए नये वैज्ञानिकों की भर्ती करनी होगी।" "जीन थेरेपी इंडस्ट्री को जेनेटिक्स, मेडिसिन, मोलेक्युलर बायलॉजी, वायरोलॉजी, बायो-इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग जैसे वैज्ञानिक विषयों के साथ बिजनेस ग्रैजुएट्स की भी ज़रूरत होती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
many options in genetic engineering sector know about more details

जीन संपादन को मिल रहे प्रचार का प्रमुख कारण उन आनुवंशिक दोषों को ठीक करने की इसकी क्षमता है, जिनका अब तक कोई इलाज नहीं था, जैसे सिस्टिक फाइब्रोसिस और हेमोफीलिया। कई प्रमुख दवा कंपनियां यह मानकर चल रही हैं कि आने वाले दिनों में यह हेल्थकेयर का अहम औजार बनेगी। कुछ अनुमानों के मुताबिक, जीनोम संपादन का वैश्विक बाजार 5 साल में 2017 के स्तर से दोगुना होकर 6.28 अरब डॉलर या 4.84 अरब पाउंड तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
many options in genetic engineering sector know about more details

इस साल की शुरुआत में ब्रिटेन की सरकार ने एलान किया कि नये इलाज के विकास में तेज़ी लाने के लिए वह एक नये सेल एंड जीन थेरेपी मैन्युफैक्चरिंग सेंटर में 6 करोड़ पाउंड (7.6 करोड़ डॉलर) का निवेश कर रही है। अमरीका में नेशनल ह्यूमन जीनोम रिसर्च इंस्टीट्यूट ने भविष्यवाणी की है कि इस विकास के साथ कर्मचारियों की मांग में खासी बढ़ोतरी होगी। कैंसर, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी और सिकल सेल एनीमिया जैसी बीमारियों के इलाज के लिए करीब 2700 क्लीनिकल परीक्षण हैं, जिनमें जीन थेरेपी का उपयोग होता है या जिनमें इसके उपयोग की अनुमति मिल चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed