म्यूजियम भर्ती: भारतीय संग्रहालय में निकलीं नौकरियां, 10वीं पास से पीजी तक करें आवेदन; क्या है अंतिम तिथि?
भारतीय संग्रहालय, कोलकाता में 5 पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर है।
विस्तार
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय संग्रहालय, कोलकाता ने 5 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी, मुख्य मॉडलर, हिंदी अनुवादक, मॉडलर और ड्राइवर-सह-मैकेनिक के पद शामिल हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय संग्रहालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन डाक या ईमेल के जरिए 23 अक्तूबर 2026 को शाम 5 बजे तक भेजना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
| पद | जरूरी योग्यता |
|---|---|
| पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी |
|
| मुख्य मॉडलर |
|
| मॉडलर |
|
| हिंदी अनुवादक |
|
| ड्राइवर-कम-मैकेनिक |
|
कितनी होनी चाहिए आयु?
इस भर्ती में पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग है। पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी और मुख्य मॉडलर पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष, जबकि हिंदी अनुवादक, मॉडलर और ड्राइवर-कम-मैकेनिक पद के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।
देखें रिक्तियां और वेतन
| पद का नाम | पदों की संख्या | वेतन |
|---|---|---|
| पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी | 1 | 35,400-1,12,400 (लेवल-6) |
| मुख्य मॉडलर | 1 | 35,400-1,12,400 (लेवल-6) |
| हिंदी अनुवादक | 1 | 29,200-92,300 (लेवल-5) |
| मॉडलर | 1 | 29,200-92,300 (लेवल-5) |
| ड्राइवर-कम-मैकेनिक | 1 | 25,500-81,100 (लेवल-4) |
कहां जमा करें आवेदन?
आवेदन पत्र के साथ जन्म तिथि/आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव और प्रकाशनों की सूची (यदि लागू हो) से जुड़े स्व-सत्यापित दस्तावेजों की साफ प्रतियां लगानी होंगी। लिफाफे पर जिस पद के लिए आवेदन किया है, उसका नाम भी लिखना होगा। आवेदन पत्र इस पते पर भेजना होगा:
निदेशक,
भारतीय संग्रहालय,
27, जवाहरलाल नेहरू रोड,
कोलकाता - 700016
आवेदन 23 अक्तूबर 2026 को शाम 5 बजे तक पहुंच जाना चाहिए। उम्मीदवार पूरा आवेदन 23 अक्तूबर 2026 शाम 5 बजे तक ईमेल के जरिए indianmuseumkolkata2@gmail.com पर भी भेज सकते हैं।