फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of India SO Recruitment 2026: Applications Open for 205 Specialist Officer Posts

बीओआई भर्ती: बैंक ऑफ इंडिया में निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर की नौकरी, एक लाख से अधिक मिलेगा वेतन; आज से आवेदन शुरू

Thu, 10 Sep 2026 10:25 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 10 Sep 2026 10:25 AM IST
सार

बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 205 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 10 सितंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bank of India SO Recruitment 2026: Applications Open for 205 Specialist Officer Posts
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik

विस्तार

बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 205 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वेतनमान के पदों के लिए की जाएगी।

विज्ञापन

नोट करें महत्वपूर्ण तिथियां

आयोजन तिथि
आयु और शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करने की तिथि 01 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 10 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क भुगतान अवधि 10 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक


क्या है स्केलवार और श्रेणीवार रिक्तियां?

स्केल/पद एससी एसटी ओबीसी EWS GEN कुल पद PwBD
स्केल IV – मुख्य प्रबंधक 1 2 1 - 6 10 1 (OC)
स्केल III – वरिष्ठ प्रबंधक 7 3 13 4 22 49 2 (HI/VI)
स्केल II – प्रबंधक 17 8 31 11 51 118 5 (HI/VI/OC/ID)
स्केल I – अधिकारी 4 2 7 2 13 28 1
कुल 29 15 52 17 92 205 9

चीफ मैनेजर - फुल-स्टैक इंजीनियरिंग के लिए योग्यता

  • आयु सीमा: इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 28 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बी.ई./बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए।
  • अन्य योग्यता: 3 साल का फुल-टाइम MCA या कंप्यूटर साइंस/आईटी में एमएससी की डिग्री भी मान्य है।
  • अनिवार्य सर्टिफिकेशन: उम्मीदवार के पास जावा, रिएक्ट जेएस, नोड जेएस, एमईआरएन स्टैक या पायथन से संबंधित निर्धारित सर्टिफिकेशन में से कम से कम एक होना चाहिए।
  • पसंदीदा सर्टिफिकेशन: AWS सर्टिफाइड डेवलपर एसोसिएट, माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर डेवलपर एसोसिएट, सर्टिफाइड स्क्रममास्टर (CSM) या SAFe एजिलिस्ट सर्टिफिकेशन को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • काम का अनुभव: संबंधित शैक्षिक योग्यता के बाद IT/BFSI सेक्टर में कम से कम 8 साल का काम का अनुभव होना चाहिए।
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म का अनुभव: बड़े डिजिटल और बैंकिंग प्लेटफॉर्म को बनाने और चलाने का कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • API का अनुभव: API को डिजाइन करने, बनाने और उसे संभालने का व्यावहारिक अनुभव होना चाहिए।
  • अन्य अनुभव: वेंडर से सिस्टम को इन-हाउस लाने, IT सर्विस मैनेजमेंट और क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म पर काम करने का अनुभव भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ मैनेजर - डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए क्या है योग्यता?

  • आयु सीमा: इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 28 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में B.E./B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
  • अन्य योग्यता: 3 साल का फुल-टाइम MCA या कंप्यूटर साइंस/आईटी में M.Sc. की डिग्री भी मान्य है।
  • जरूरी सर्टिफिकेशन: उम्मीदवार के पास सर्टिफाइड प्रोडक्ट मैनेजर, SAFe एजिलिस्ट, PRINCE2 प्रैक्टिशनर, AWS सॉल्यूशंस आर्किटेक्ट या Azure सॉल्यूशंस आर्किटेक्ट में से कोई एक सर्टिफिकेशन होना चाहिए।
  • काम का अनुभव: संबंधित योग्यता के बाद IT/BFSI सेक्टर में कम से कम 8 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • जरूरी अनुभव: इस 8 साल के अनुभव में कम से कम 5 साल का अनुभव डिजिटल बैंकिंग और डिजिटल प्रोडक्ट से जुड़े काम का होना चाहिए।
  • अन्य अनुभव: उम्मीदवार को यूपीआई, आईएमपीएस, सीबीडीसी, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल रणनीति, डिजिटल एप्लीकेशन और फिनटेक से जुड़े काम का अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन

चीफ मैनेजर - सप्लाई चेन, ट्रेड फाइनेंस टेक्नोलॉजी के लिए योग्यता

  • आयु सीमा: इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 28 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में B.E./B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
  • अन्य योग्यता: 3 साल का फुल-टाइम MCA या कंप्यूटर साइंस/आईटी में M.Sc. की डिग्री भी मान्य है।
  • जरूरी सर्टिफिकेशन: उम्मीदवार के पास OCP Java SE Programmer-21 या उससे ऊपर या पेगा सर्टिफाइड सीनियर सिस्टम आर्किटेक्ट (PCSSA/CSSA) में से कम से कम एक सर्टिफिकेशन होना चाहिए।
  • पसंदीदा सर्टिफिकेशन: AWS सर्टिफाइड डेवलपर एसोसिएट, माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर डेवलपर एसोसिएट, सर्टिफाइड स्क्रममास्टर (CSM) या SAFe एजिलिस्ट सर्टिफिकेशन को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • काम का अनुभव: संबंधित योग्यता के बाद IT/BFSI सेक्टर में कम से कम 8 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • जरूरी अनुभव: इस अनुभव में कम से कम 5 साल का अनुभव बैंकिंग डोमेन के एप्लिकेशन बनाने का होना चाहिए।
  • तकनीकी अनुभव: उम्मीदवार को कोर जावा, J2EE, स्प्रिंग बूट, स्प्रिंग MVC, थाइमलीफ, स्प्रिंग बूट माइक्रोसर्विसेज और स्प्रिंग डेटा JPA/हाइबरनेट पर काम करने का अनुभव होना चाहिए।

कितना मिलेगा वेतन?

स्केल वेतनमान
जेएमजीएस-I 48,480 - 2,000(7) - 62,480 - 2,340(2) - 67,160 - 2,680(7) - 85,920
एमएमजीएस-II 64,820 - 2,340(1) - 67,160 - 2,680(10) - 93,960
एमएमजीएस-III 85,920 - 2,680(5) - 99,320 - 2,980(2) - 1,05,280
एसएमजीएस-IV 1,02,300 - 2,980(4) - 1,14,220 - 3,360(2) - 1,20,940
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed