फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Kaushal Rojgar: 12वीं पास के लिए रूस, जर्मनी सहित इन देशों में ढेरों नौकरियां; मिलेगी बढ़िया सैलरी

Thu, 03 Jul 2025 03:07 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 03 Jul 2025 03:07 PM IST
सार

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Recruitment 2025: 12वीं पास युवाओं के लिए विदेश में काम करने का शानदार मौका है। रूस, स्लोवाकिया, नॉर्वे और जर्मनी में वेयरहाउस और एग्रो फैक्ट्री वर्कर के पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई तक चलेगी।

विज्ञापन
HKRN Opens Recruitment for Warehouse and Factory Workers in Russia, Germany, Norway and Slovakia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Recruitment: हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने वर्ष 2025 के लिए विदेशों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका दिया है। रूस, स्लोवाकिया, नॉर्वे और जर्मनी जैसे देशों में वेयरहाउस हेल्पर और एग्रो फैक्ट्री वर्कर जैसे पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती इंस्टीट्यूट ऑफ ऑक्यूपेशनल ट्रेनिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (IOTS) और पोलेंटियम ह्यूमन रिसोर्सेज कंसल्टेंसीज कंपनी के माध्यम से की जा रही है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 11 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

HKRN Opens Recruitment for Warehouse and Factory Workers in Russia, Germany, Norway and Slovakia
Haryana Kaushal Rojgar Nigam Recruitment 2025 - फोटो : freepik

वेयरहाउस हेल्पर पद पर भर्ती

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत रूस में वेयरहाउस हेल्पर के 50 पदों पर भर्ती की जा रही है। यह भर्ती IOTS और पोलेंटियम ह्यूमन रिसोर्सेज कंसल्टेंसीज के माध्यम से होगी। केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतन रूबल 64,000 (लगभग ₹65,000) मासिक होगा। न्यूनतम योग्यता 12वीं पास और वेयरहाउस या लॉजिस्टिक्स का ज्ञान होना आवश्यक है। आवेदकों को न्यूनतम 6 महीने का कार्यकाल पूरा करना होगा।

उम्मीदवारों को ओवरटाइम और बोनस भी मिलेगा। साथ ही, मुफ्त आवास, कार्य समय में भोजन, फ्री ट्रांसपोर्ट, और नियोक्ता द्वारा वर्दी जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

HKRN Opens Recruitment for Warehouse and Factory Workers in Russia, Germany, Norway and Slovakia
Haryana Kaushal Rojgar Nigam Recruitment 2025 - फोटो : freepik

स्लोवाकिया में एग्रो फैक्ट्री वर्कर की जरूरत

स्लोवाकिया में एग्रो फैक्ट्री वर्कर के 25 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भी IOTS और पोलेंटियम कंपनी के माध्यम से होंगे। वेतन यूरो 1100-1300 (1.10 लाख से 1.30 रुपये लाख प्रति माह) तक मिलेगा। उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और 12वीं पास के साथ ECNR पासपोर्ट अनिवार्य है। कार्यकाल न्यूनतम 1 वर्ष, अधिकतम 2 वर्ष होगा।

इसके अतिरिक्त, ओवरटाइम, 30 दिन की सालाना छुट्टियां, और बोनस राशि दी जाएगी। मुफ्त आवास, भोजन, परिवहन, और वर्दी की सुविधा भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
HKRN Opens Recruitment for Warehouse and Factory Workers in Russia, Germany, Norway and Slovakia
Haryana Kaushal Rojgar Nigam Recruitment 2025 - फोटो : freepik

नॉर्वे में वेयरहाउस हेल्पर्स के लिए शानदार मौका

नॉर्वे में भी 25 वेयरहाउस हेल्पर की भर्ती की जा रही है, जिसमें मासिक वेतन यूरो 3000 (लगभग 2.90 लाख से 3.2 लाख) मिलेगा। यह अवसर भी IOTS और पोलेंटियम के माध्यम से उपलब्ध है। उम्मीदवारों की आयु सीमा 21–40 वर्ष और योग्यता 12वीं पास (ECNR पासपोर्ट के साथ) होनी चाहिए। न्यूनतम कार्य अनुभव 1 वर्ष और अनुबंध की अवधि 2 वर्ष (रिन्यूएबल) है।

सुविधाओं में ओवरटाइम, 30 दिन की छुट्टियां, और मुफ्त आवास, भोजन, परिवहन तथा वर्दी शामिल हैं।

विज्ञापन
HKRN Opens Recruitment for Warehouse and Factory Workers in Russia, Germany, Norway and Slovakia
Haryana Kaushal Rojgar Nigam Recruitment 2025 - फोटो : freepik

जर्मनी में वेयरहाउस वर्कर के 50 पद

जर्मनी में वेयरहाउस वर्कर के 50 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। वेतन यूरो 1300 -1400 (1.30 -1.40 लाख/माह) होगा। आवेदकों को लॉजिस्टिक्स में 2 साल का अनुभव, 12वीं पास और ECNR पासपोर्ट होना चाहिए, साथ ही अंग्रेजी में संवाद करने की क्षमता भी आवश्यक है।

अभ्यर्थियों को ओवरटाइम, जर्मन भाषा प्रशिक्षण, ड्यूटी पर भोजन, निःशुल्क आवास, परिवहन, और चिकित्सा बीमा की सुविधाएं दी जाएंगी। कार्यकाल 2 साल और काम का समय 220 घंटे प्रतिमाह निर्धारित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed