फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली पुलिस और CISF में सब इंस्पेक्टर बनने का मौका, SSC ने निकाली बंपर वैकेंसी

Tue, 06 Mar 2018 10:53 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
 SSC CPO recruitment 2018: Apply for the post of SI in Delhi Police and CISF
फाइल फोटो
कर्मचारी चयन आयोग दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों में सब इंस्पेक्टर के लिए बंपर भर्ती करेगा। एसएससी ने 1330 पदों के लिए भर्ती निकाली हैं। सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
 SSC CPO recruitment 2018: Apply for the post of SI in Delhi Police and CISF
सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए प्रथम प्रश्नपत्र के लिए कंप्यूटर बेस्ड (ऑनलाइन) परीक्षा चार से 10 जून के बीच कराई जाएगी। इसमें सफल छात्रों की दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा एक दिसंबर को होगी। आवेदकों के लिए एक अगस्त 2018 को आयु सीमा 20 से 25 वर्ष तय की गई है। जबकि न्यूनतम शैक्षिक अर्हता स्नातक है।
 SSC CPO recruitment 2018: Apply for the post of SI in Delhi Police and CISF
एसएससी की ओर से जारी विज्ञप्ति में दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर पुरुष के लिए कुल 97 पद घोषित किए गए हैं।  इसमें 86 सभी के लिए और 11 पूर्व सैनिकों के लिए शामिल हैं। दिल्ली पुलिस में महिला सब इंस्पेक्टर के लिए 53 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 SSC CPO recruitment 2018: Apply for the post of SI in Delhi Police and CISF
केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए सीआरपीएफ में पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 274 पद, पूर्व सैनिकों के लिए 27 पद,  बीएसएफ में पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 508 पद, पूर्व सैनिक के लिए 51 पद, आईटीबीपी में पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 85 पद, पूर्व सैनिक के लिए आठ पद, एसएसबी में पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 206 और पूर्व सैनिक के लिए 21 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 
विज्ञापन
 SSC CPO recruitment 2018: Apply for the post of SI in Delhi Police and CISF
इस प्रकार केंद्रीय बलों में कुल मिलाकर कुल 1073 और पूर्व सैनिकों के लिए 107 पद घोषित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि दो अप्रैल रखी गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed