फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे में 62,907 पदों पर चल रही है भर्ती, इसी बीच आई एक और खुशखबरी

Tue, 06 Mar 2018 07:44 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
railway group d recruitment 2018 vacancy alert last date extended
Railway

भारतीय रेलवे में नौकरी के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी में बंपर वैकेंसी निकाली है। रेलवे में 62,907 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अप्लाई करने का एक और मौका है। रेलवे ने आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।



भारतीय रेलवे ग्रुप-डी के 90 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के नियमों में किये बदलाव

railway group d recruitment 2018 vacancy alert last date extended
भारतीय रेलवे

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी में 62,907 पदों पर भर्तियां होनी है। नियुक्तियां CPC पे मेट्रिक्स लेवल- 1 के विभिन्न पदों के लिए होनी है। चयनित उम्मीदवारों का पे-स्केल 18,000 रुपये होगा। भर्तियां विभिन्न राज्यों के लिए होंगी। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। अब आवेदन की अंतिम तारीख 12 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च 2018 कर दिया गया है। 

railway group d recruitment 2018 vacancy alert last date extended
Railway

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना और नेशनल अप्रेंटसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना जरूरी है। 10वीं पास के साथ NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI धारक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु 18 से 31 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
railway group d recruitment 2018 vacancy alert last date extended
Indian Railway

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा से छूट मिलेगी। SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल, OBC उम्मीदवारों को 3 और PWD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट अधिकतम आयु सीमा नियम से मिलेगी। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। 

विज्ञापन
railway group d recruitment 2018 vacancy alert last date extended
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड

आवेदन करने के लिए UR/OBC उम्मीदवारों को 500 रुपये की एप्लिकेशन फीस भी भरनी होगी। वहीं SC/ST/ एक्स-सर्विसमेन/ PWDs/ महिला/ ट्रांसजेंडर्स/ अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 250 रुपये होगा। आवेदन शुल्क आप इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या एसबीआई चालान के जरिए भर सकते हैं। आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको वेबसाइट www.rrbahmedabad.gov.in पर लॉग इन करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed