सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। गुजरात में सरकारी भर्ती निकली है। यहां राज्य सरकार की ओर से समग्र शिक्षा अभियान ने नैदानिक अनुसंधान समन्वयक यानी क्लीनिकल रिसर्च कॉर्डिनेटर शार्ट में कहें तो सीआरसी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। समग्र शिक्षा अभियान (SSA) ने सीआर कॉर्डिनेटर के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
सरकारी नौकरियां : इस सूबे में स्नातकों के लिए बंपर नौकरियां, आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक
कुल पदों की संख्या 250 है। आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है।
महत्वपूर्ण तिथियां
पदनाम : नैदानिक अनुसंधान समन्वयक या क्लीनिकल रिसर्च कॉर्डिनेटर (सीआरसी)
पदों की संख्या: 250
यह भी पढ़ें : सरकारी भर्ती : इस सूबे में आईटी पेशेवरों के लिए निकलीं नौकरियां, यहां जानें डिटेल्स
शैक्षणिक योग्यता
आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय और संस्थान से स्नातक डिग्री / पीटीसी / बीएड / टीईटी - I / टीईटी - II / एच टीएटी डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, आवेदन के लिए आयु सीमा भी निर्धारित है। सीआरसी के 250 पदों पर भर्ती आवेदन के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें : सरकारी भर्ती : इस सूबे के शिक्षा विभाग में हैं बंपर नौकरियां, बीएड और शिक्षा शास्त्री जरूर करें आवेदन
चयन एवं आवेदन की प्रक्रिया
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत रिक्त पदों पर चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी समग्र शिक्षा अभियान (SSA) की आधिकारिक वेबसाइट https://ssarms.gipl.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन से पहले अभ्यर्थी यहां क्लिक कर आधिकारिक भर्ती अधिसूचना पढ़ और डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी सीधे आवेदन विंडो पर जाने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।