फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी भर्ती : इस सूबे के शिक्षा विभाग में हैं बंपर नौकरियां, बीएड और शिक्षा शास्त्री जरूर करें आवेदन

Thu, 08 Apr 2021 02:53 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 08 Apr 2021 02:53 PM IST
सार

राजस्थान संस्कृत शिक्षा राज्य एवं अधीनस्थ सेवा विद्यालय शाखा नियम, 2015 के अंतर्गत प्रधानाध्यापक, प्रवेशिका विद्यालय के कुल 83 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
rpsc head master recruitment sarkari naukri 2021 apply on 83 posts rajasthan govt school
शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरियां - फोटो : Amar Ujala Graphics

सरकारी नौकरी तो सभी पाना चाहते हैं। अगर नौकरी शिक्षा विभाग में मिल जाए तो बड़े सम्मान की बात होती है और वह भी किसी सरकारी स्कूल में हेडमास्टर के पद पर नियुक्ति मिल जाए तो फिर कहना ही क्या? यह तो सोने पे सुहागा जैसा है। तो फिर आपका इंतजार खत्म हो गया है।


राजस्थान में सरकारी विद्यालयों में हेडमास्टर के खाली पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के तहत ये भर्तियां राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी के माध्यम से की जानी है। आरपीएससी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। आरपीएससी की ओर से जारी हेडमास्टर भर्ती अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान संस्कृत शिक्षा राज्य एवं अधीनस्थ सेवा विद्यालय शाखा नियम, 2015 के अंतर्गत प्रधानाध्यापक, प्रवेशिका विद्यालय के कुल 83 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की हेडमास्टर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इनमें से 21 पद अनारक्षित श्रेणी के हैं। समय के साथ पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है।

rpsc head master recruitment sarkari naukri 2021 apply on 83 posts rajasthan govt school
आरपीएससी : राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : Amar Ujala Graphics

महत्वपूर्ण तिथियां 

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 24 मार्च, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 24 अप्रैल, 2021

आरपीएससी भर्ती आवेदन शुल्क
  • सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी - 350 रुपए
  • ओबीसी / ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर- 250 रुपए
  • एससी / एसटी - 150 रुपए

rpsc head master recruitment sarkari naukri 2021 apply on 83 posts rajasthan govt school
आरपीएससी : राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : Amar Ujala Graphics

योग्यता एवं पात्रता मानदंड
हेडमास्टर पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को शास्त्री की परीक्षा में न्यूनतम 48% अंक और स्नातक डिग्री द्वितीय श्रेणी के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही शिक्षा शास्त्री, बीएड और बीएसटीसी वाले उम्म्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी स्कूल में न्यूनतम पांच साल का शैक्षणिक कार्य अनुभव होना जरूरी है। वहीं, आवेदकों को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना भी जरूरी है। आरपीएससी भर्ती की अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक कर विस्तृत अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। 

आयु सीमा एवं चयन प्रक्रिया 
आरपीएससी भर्ती के तहत हेडमास्टर पद के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट देय होगी। हेडमास्टर पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
rpsc head master recruitment sarkari naukri 2021 apply on 83 posts rajasthan govt school
आरपीएससी : राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : Amar Ujala Graphics

आवेदन कैसे करें?
आरपीएससी भर्ती के तहत हेडमास्टर पद के लिए आवेदन के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार https://rpsc.rajasthan.gov.in या https://sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप किसी ई-मित्र कियोस्क से भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। 

आधिकारिक अधिसूचना का सीधा लिंक  
आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed