इंजीनियरिंग कर चुके आईटी पेशेवरों के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ काम करने का बेहतरीन अवसर है। कार्यालय पुलिस महानिदेशक (अपराध), हरियाणा ने आईटी पेशेवरों के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी भर्ती : इस सूबे में आईटी पेशेवरों के लिए निकलीं नौकरियां, यहां जानें डिटेल्स
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट
किसी भी ब्रांच में बीटेक/ एमटेक न्यूूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा बीसीए / एमसीए / पीजीडीसीए न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा एमएससी फॉरेन्सिक में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ डिग्री प्राप्त की हो एवं साइबर फॉरेन्सिक में दो वर्ष काम करने का अनुभव प्राप्त हो।
प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट
किसी भी ब्रांच में बीटेक/ एमटेक न्यूूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा बीसीए / एमसीए / पीजीडीसीए न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा एमएससी फॉरेन्सिक में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ डिग्री प्राप्त की हो एवं साइबर फॉरेन्सिक में एक वर्ष काम करने का अनुभव प्राप्त हो।
संभावित वेतनमान
चयन प्रकिया
इन पदों पर चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयन कमेटी द्वारा साक्षात्कार 27 अप्रैल, 2021 को सुबह 10.00 बजे से शाम पांच बजे तक स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा मुख्यालय, मोगीनंद, पंचकूला में आयोजित किए जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक योग्य एवं पात्र उम्मीदवार, कार्यालय पुलिस महानिदेशक (अपराध), हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए यहां दिए गए आवेदन के सीधे लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है।
शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।