फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MPESB Recruitment 2024: मध्य प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य पदों पर निकली बंपर भर्ती, पंजीकरण शुरू

Mon, 30 Dec 2024 10:18 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 30 Dec 2024 10:18 AM IST
सार

MPESB Group 5 Recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप 5 के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 1,170 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया आज 30 दिसंबर (सोमवार) से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
MP ESB Recruitment 2024: Bumper recruitment for Paramedical & Nursing Staff; registration started
MPESB Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
MPESB Nursing Officer Recruitment 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप 5 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 दिसंबर (सोमवार) से शुरू कर दी हैं। इस भर्ती अभियान के तहत नर्सिंग ऑफिसर, स्टॉफ नर्स, ओटी टेक्नीशियन, स्पीच थेरेपिस्ट, ईईजी टेक्नीशियन सहित विभिन्न रिक्तियों को भरा जाना है। इच्छुक और योग्य उमीदवार आधिकारिक वेबसाइट (esb.mp.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
MP ESB Recruitment 2024: Bumper recruitment for Paramedical & Nursing Staff; registration started
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

MPESB Group 5 Registration: 13 जनवरी से पहले करें पंजीकरण

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 13 जनवरी, 2025 तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सुधार विंडो खुलेगी। उम्मीदवार 18 जनवरी, 2025 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,170 पदों को भरा जाएगा।

मंडल की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार ध्यान रखें की इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में अपना मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
MP ESB Recruitment 2024: Bumper recruitment for Paramedical & Nursing Staff; registration started
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

MPESB Group 5 Exam 2024: फरवरी में होगी भर्ती परीक्षा

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी, 2025 से किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3.00 से शाम 5.00 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
MP ESB Recruitment 2024: Bumper recruitment for Paramedical & Nursing Staff; registration started
MPESB Group 5 Application Fees - फोटो : freepik

MPESB Group 5 Application Fees: आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवार, जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं उन्हें आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
MP ESB Recruitment 2024: Bumper recruitment for Paramedical & Nursing Staff; registration started
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

MPESB Group 5 Recruitment 2024: ऐसे कर पाएंगे आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाना होगा।
  • अब, होमपेज पर, लेटेस्ट अपडेट सेक्शन पर जाएं। 
  • यहां आवेदन लिंक पर क्लिक करें (एक बार सक्रिय होने पर)। 
  • अब आवश्यक विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed