फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NMC Jobs 2025: एनएमसी नागपुर में इंजीनियर के पदों पर भर्ती, एक लाख से अधिक मिलेगा वेतन; जानें रिक्तियां

Sun, 29 Dec 2024 01:15 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 29 Dec 2024 01:15 PM IST
सार

NMC Recruitment 2025: नौकरी चाहने वालों के लिए एक शानदार अवसर है, दरअसल हाल में ही नागपुर नगर निगम ने विभिन्न विभागों में भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया चालू है। उम्मीदवार नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NMC Recruitment 2025: 245 Posts Vacant With Monthly Salary Up To Rs 1.12 Lakh
NMC Recruitment 2025 - फोटो : freepik

NMC Recruitment 2025: नागपुर नगर निगम (NMC) ने विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एनएमसी की आधिकारिक वेबसाइट (nmcnagpur.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2025 है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 245 पदों को भरना है, जिसमें सिविल इंजीनियर सहायक के लिए 150 पद, नर्स के लिए 52 पद, जूनियर इंजीनियर के लिए 39 और वृक्ष अधिकारी के लिए 4 पद शामिल है। 



अधिसूचना में कहा गया है: "उपरोक्त पदों की भर्ती के लिए नीचे उल्लेखित अनुसार, पदवार परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्र पर ऑनलाइन पद्धति (कम्प्यूटर आधारित टेस्ट) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो परीक्षा के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या को देखते हुए उक्त परीक्षा एक से अधिक दिन एवं एक से अधिक सत्रों में आयोजित की जाएगी। ऐसे प्रत्येक सत्र में परीक्षा के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर अलग-अलग प्रश्नपत्र होंगे।"  

NMC Recruitment 2025: 245 Posts Vacant With Monthly Salary Up To Rs 1.12 Lakh
NMC Recruitment 2025 - फोटो : freepik

Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल: इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में न्यूनतम स्नातक या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। 
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): इसके लिए उम्मीदवारों के पास एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स में न्यूनतम डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • सिविल इंजीनियरिंग सहायक: एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में कम से कम डिप्लोमा होना चाहिए।  
  • नर्स (जीएनएम): सामान्य नर्सिंग और मिडवाइफरी (जीएनएम) प्रमाणीकरण के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • वृक्ष अधिकारी: बीएससी (बागवानी), किसी मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय से कृषि/वनस्पति विज्ञान/वानिकी में डिग्री, या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में डिग्री।
NMC Recruitment 2025: 245 Posts Vacant With Monthly Salary Up To Rs 1.12 Lakh
NMC Recruitment 2025 - फोटो : freepik

Selection Process: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा और पद के आधार पर साक्षात्कार शामिल होंगे। परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया के बारे में सटीक विवरण आवेदन की अंतिम तिथि के करीब एनएमसी वेबसाइट पर साझा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
NMC Recruitment 2025: 245 Posts Vacant With Monthly Salary Up To Rs 1.12 Lakh
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

Registration Fee: आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि बीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 900 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
NMC Recruitment 2025: 245 Posts Vacant With Monthly Salary Up To Rs 1.12 Lakh
वेतन - फोटो : अमर उजाला

Salary Details: इतना मिलेगा वेतन

 
पद वेतनमान (प्रति माह)
जूनियर इंजीनियर  38,600 -1,22,800 रुपये 
नर्स (जीएनएम)  35,400 -1,12,400 रुपये
वृक्ष अधिकारी  35,400 -1,12,400 रुपये
सिविल इंजीनियर सहायक 25,500 - 81,100 रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed