LAMP Fellowship 2021: एकेडमिक कार्यों और रिसर्च में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकार ने युवाओं के लिए एक शानदार फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यदि आप भी देश के सांसदों से जुड़कर काम करने की चाहत रखते हैं तो अब आपका इंतजार खत्म हुआ। दरअसल, सरकार की ओर से ‘लेजिस्लेटिव असिस्टेंट्स टू मेंबर ऑफ पार्लियामेंट फेलोशिप’ के लिए आवेदन की घोषणा हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
LAMP Fellowship 2021: आवेदन शुरू, मिलेंगी ये सुविधाएं, आपके लिए भी है फायदेमंद
जरूरी योग्यता -
- उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
- एक आवेदक के पास शैक्षणिक योग्यता के तौर पर स्नातक की डिग्री आवश्यक रूप से होना अनिवार्य है।
- इसके अलावा देश की संसद और पॉलिसी की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन -
- उम्मीदवार सबसे पहले https://www.prsindia.org/lamp पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर सामने ही Apply Now का लिंक मिल जाएगा।
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने गूगल फॉर्म के रूप में नया पेज खुल जाएगा
- यहां आपको मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा और आपका आवेदन फार्म पूरा हो जाएगा।
क्या करना होगा काम ?
10 से 11 महीने की अवधि के लिए सांसदों के साथ काम करना होगा। इसमें रक्षा, खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण, अर्थशास्त्र, विदेश मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ जुड़कर देश की महत्वपूर्ण नीति और विकास के मुद्दों को समझने का अवसर मिलेगा।
- इसमें उम्मीदवार को एक तरह से रिसर्च में सांसद की मदद करनी होगी। किसी बिल के लिए इनपुट, संसदीय प्रश्न तैयार करने, नीतिगत चर्चा और स्थायी समिति की बैठकों के लिए आइडिया पर काम करना होगा। इसमें कुछ सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित कार्य भी सौंप सकते हैं।
- लॉ रिसर्च, डेटा एनालिसिस, संसदीय प्रश्न तैयार करना, संसदीय बहस के लिए रिसर्च, बिल का मसौदा तैयार करने में सहयोग आदि शामिल हैं। वहीं मीडिया से जुड़े काम जैसे, प्रेस रिलीज तैयार करना, तस्वीरें और वीडियो उपलब्ध कराना आदि शामिल हैं।
क्या मिलेंगी सुविधाएं ? इस फेलोशिप में चयन होने पर उम्मीदवार को 20 हजार रुपये महीना सैलरी और संबंधी खर्च जैसे स्टेशनरी, मोबाइल खर्च, इंटरनेट के लिए भत्ता राशि भी मिलेगी।
LIVE NEWS: Sarkari Naukri LIVE 2020: करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, आज इन विभागों में कर सकते हैं आवेदन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।