फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020: करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, आज इन विभागों में कर सकते हैं आवेदन

Wed, 30 Dec 2020 03:56 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 30 Dec 2020 03:56 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri LIVE 2020: जो युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में दिन-रात एक कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। आज amarujala.com आपको कुछ ऐसे सरकारी विभागों में आवेदन संबंधित जानकारी देगा, जिनमें बंपर भर्तियों के साथ 10वीं पास से लेकर स्नातक तक की योग्यताएं मांगी गई हैं। कभी-कभी हम कई ऐसे पदों पर आवेदन करने से चूक जाते हैं, लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां आपको बताएंगे कि किन-किन जगहों पर सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 LIVE Govt Job Result Updates: Apply Online for SSC CGL, Police Bharti and sarkari naukri 2021
Sarkari Naukri 2021 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

03:51 PM, 30-Dec-2020

भारतीय नौसेना में भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक

Join Indian Navy: भारतीय नौसेना से जुड़ने का यह शानदार मौका है। बता दें कि एजुकेशन, तकनीकी और एक्जीक्यूटिव शाखाओं के लिए भारतीय नौसेना अकादमी (INA) एझीमाला, केरल ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के लिए एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल 31 दिसंबर, 2020 तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
02:44 PM, 30-Dec-2020

Police Constable Recruitment 2021: बंपर भर्ती, शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया

पुलिस कांस्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया कल यानि 31 दिसंबर, 2020 से शुरू हो जाएगी, जो कि 14 जनवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। 18 से 33 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
02:12 PM, 30-Dec-2020

सरकारी बैंक भर्ती 2021: बैंक में नौकरी के लिए करें आवेदन

अगर आप भी सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो यह खुशखबर आपके लिए है। स्टेट बैंक, आईडीबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा, इन तीन बैंको में कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इन नौकरियों के लिए आप भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए यहां पढ़ें।
01:45 PM, 30-Dec-2020

18 वर्ष की आयु है तो अभी करें आवेदन, मिलेगी सरकारी नौकरी

CCIसीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के कई रिक्त पदों पर भर्तिया हो रही हैं। इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नीचे दिए लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और निर्धारित पते पर 20 जनवरी, 2021 तक भेज दें। इसके आलावा आवेदकों को लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा, ट्रेड टेस्ट के आधार पर ही सिलेक्शन किया जाएगा। 

नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
01:20 PM, 30-Dec-2020

ये फेलोशिप आपके लिए भी है एक बेहतर विकल्प

LAMP Fellowship 2021: यदि आप भी देश के सांसदों से जुड़कर काम करने की चाहत रखते हैं तो अब आपका इंतजार खत्म हुआ। दरअसल, सरकार की ओर से ‘लेजिस्लेटिव असिस्टेंट्स टू मेंबर ऑफ पार्लियामेंट फेलोशिप’ के लिए आवेदन की घोषणा हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित पूरी जानकारी।
12:36 PM, 30-Dec-2020

6432 पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन का अब भी है मौका

OSSSC: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने 6000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी की थी। बता दें कि इस नौकरी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 05 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 21 से 32 वर्ष तक की आयु वाले युवा आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इतना ही नहीं 92000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Apply Online
विज्ञापन
विज्ञापन
12:11 PM, 30-Dec-2020

केवल मेरिट से ही होगा सिलेक्शन, मिल जाएगी सरकारी नौकरी

NHM Vacancy 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), हरियाणा में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर, 2020 से शुरू होगी। 18 वर्ष या इससे ऊपर वाले युवा आवेदन करने के योग्य होंगे। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी।
11:22 AM, 30-Dec-2020

AAI Recruitment 2021: कई पदों पर नौकरियां, मिल रही है अच्छी सैलरी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से जारी है। खास बात है कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।

Apply Online
10:27 AM, 30-Dec-2020

भारतीय खुफिया विभाग में बंपर भर्तियां, 1.4 लाख तक सैलरी

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में दो हजार पदों पर भर्तियां हो रही हैं। यहां असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 09 जनवरी, 2021 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इतना ही नहीं 1,42,400 रुपए तक वेतन भी निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें। 
09:47 AM, 30-Dec-2020

यूपी विधान सभा में भर्तियां, करें आवेदन

उत्तर प्रदेश विधान सभा में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 07 जनवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। यदि आप 21 वर्ष या इससे ऊपर हैं तो आप नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर, रिव्यू ऑफिसर, एडिटर समेत कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इतना ही नहीं, सभी पदों के लिए अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।

(Apply Online)
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed