फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरोजगार पेशेवर परेशान न हों, 2021 साथ लेकर आ रहा नौकरियों के बेहतर अवसर

Tue, 29 Dec 2020 04:29 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Tue, 29 Dec 2020 04:29 PM IST
सार

  • 40 फीसदी भारतीय प्रोफेशनल्स मानते हैं कि 2021 में दोगुना बढ़ जाएंगी नौकरियां 
  • 53 फीसदी सोचते हैं कि उनकी कंपनी अगले छह माह में और बेहतर परफॉर्म करेगी

विज्ञापन
Lost job due to covid lock down dont worry 2021 coming with lot of opportunities for professionals
employment - फोटो : demo

कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन से अगर आपकी नौकरी चली गई है तो आप ज्यादा परेशान मत होइए। नया साल आपके लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ रहा है। प्रोफेशनल नेटवर्किंग वेबसाइट लिंक्डइन की एक सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्येक पांच में से दूसरा प्रोफेशनल यानी कि 40 फीसदी भारतीय प्रोफेशनल्स मानते हैं कि 2021 में नौकरियां दोगुना बढ़ जाएंगी। यह आकलन लिंक्डइन की 2020 के ईयर एंड डाटा रिपोर्ट में किया गया है। 




 

Lost job due to covid lock down dont worry 2021 coming with lot of opportunities for professionals
LinkedIn job report - फोटो : LinkedIn

यह बढ़ोतरी अप्रैल 2020 के पैमाने के आधार पर होगी। लिंक्डइन द्वारा वर्ष के अंत में जारी आंकड़ों से पता चलता है कि हर पांच में से दो यानी 40 प्रतिशत भारतीय पेशेवर नई नौकरियों (अप्रैल में 19 प्रतिशत से) की संख्या में वृद्धि की उम्मीद करते हैं। वहीं, प्रत्येक दो में से एक यानी 53 प्रतिशत अपनी कंपनियों से अगले छह महीने, 2021 में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे हैं। 

Lost job due to covid lock down dont worry 2021 coming with lot of opportunities for professionals
LinkedIn job report - फोटो : LinkedIn
लिंक्डइन पर लर्निंग बढ़ीं

लिंक्डइन डाटा में यह भी कहा गया है कि लिंक्डइन लर्निंग पर मासिक सीखने के घंटे की औसत संख्या जनवरी और फरवरी के कोविड महीनों की तुलना में अप्रैल से दिसंबर, 2020 तक तीन गुना बढ़ गई है। हर पांच में से तीन यानी 57 प्रतिशत पेशेवरों का कहना है कि वे लिंक्डइन के वर्ष के अंत के निष्कर्षों के अनुसार, ऑनलाइन सीखने में अपना समय व्यतीत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lost job due to covid lock down dont worry 2021 coming with lot of opportunities for professionals
Salary Bonus
32 प्रतिशत को आय में बढ़ोतरी की उम्मीद

नवंबर 2020 तक, पांच में चार यानी 78 प्रतिशत बेरोजगार पेशेवर तनाव महसूस कर रहे थे और तीन में से केवल एक यानी 32 प्रतिशत भारतीय नए साल में अपनी आय में वृद्धि की उम्मीद करते हैं। जबकि, पांच में से तीन अर्थात 61 प्रतिशत भारतीय पेशेवरों का कहना है कि वे इस छुट्टी का मौसम में अपने लिए कम समय निकालेंगे, जबकि 10 में से 09 यानी 87 प्रतिशत का कहना है कि वे इस वर्ष के अंत में अपनी नौकरियों में काम करने के बराबर या अधिक समय बिताएंगे। 

विज्ञापन
Lost job due to covid lock down dont worry 2021 coming with lot of opportunities for professionals
skill India
इन पांच क्षेत्रों की बदलेगी तस्वीर

लिंक्डइन इंडिया के कंट्री मैनेजर आशुतोष गुप्ता ने कहा कि 2021 में कामकाज और भविष्य के बारे में बात करते हुए, 2020 एक विघटनकारी वर्ष था। 2021 हमें अप्रत्याशित चुनौतियों से निपटने और नई वास्तविकताओं को तैयार करने में मदद करेगा। बकौल गुप्ता, भारत आगे बढ़ते हुए पांच क्षेत्रों, विशेषकर कार्यस्थल, करियर, भर्ती, व्यापार और नेतृत्व शैलियों में काम के भविष्य को फिर से परिभाषित करेगा। 2021 में स्किल यानी कौशलता या निपुणता भर्ती का पहला और निर्णायक पैमाना होगा। मुख्य एचआर ऑफिसर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, आभासी सहयोग मजबूत हो जाएगा और सीखना सभी के काम का हिस्सा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed