फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPPB Job 2025: आईपीपीबी में कार्यकारी पदों के लिए भर्ती, स्नातक पास तुरंत करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी

Sun, 02 Mar 2025 11:42 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 02 Mar 2025 11:42 AM IST
सार

IPPB Executive Notification 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने सर्कल बेस्ड एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
IPPB recruitment 2025: Apply for 51 Executive posts till March 21, check details here
IPPB Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

IPPB Bank Executive Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) लिमिटेड ने सर्कल आधारित कार्यकारी (Circle Based Executives) के पदों पर संविदा (Contract) के आधार पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आईपीपी की आधिकारिक वेबसाइट ( ippbonline.com) पर जाकर 21 मार्च, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।



IPPB recruitment 2025: Apply for 51 Executive posts till March 21, check details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

रिक्ति विवरण इस प्रकार है:

भर्ती अभियान का लक्ष्य 51 रिक्त पदों को भरना है। सामान्य (UR) श्रेणी के लिए 13 पद निर्धारित किए गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 03 पद उपलब्ध हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए 19 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवारों के लिए 12 पद तय किए गए हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए 04 पद आरक्षित है। 

IPPB recruitment 2025: Apply for 51 Executive posts till March 21, check details here
IPPB Bank Executive Recruitment 2025 - फोटो : IPPB Bank Executive Recruitment 2025

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता भी स्वीकार्य होगी। 

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPPB recruitment 2025: Apply for 51 Executive posts till March 21, check details here
सैलरी - फोटो : freepik

कितना मिलेगा वेतन?

सर्कल आधारित कार्यकारी (Circle Based Executive) पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को  30,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। यह पद एक वर्ष की अनुबंध (Contract) अवधि के लिए होगा। यदि उम्मीदवार का प्रदर्शन संतोषजनक रहता है, तो प्रदर्शन के आधार पर अनुबंध को साल-दर-साल बढ़ाया जा सकता है। कुल मिलाकर इस अनुबंध की अधिकतम अवधि तीन वर्ष तक हो सकती है।

विज्ञापन
IPPB recruitment 2025: Apply for 51 Executive posts till March 21, check details here
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

श्रेणीवार आवेदन शुल्क

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा सर्कल आधारित कार्यकारी पदों के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांगजन (PWD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। सामान्य (GEN), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) सहित अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित है। पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि) के जरिए जमा किया जाना अनिवार्य है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed