फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Jobs Bulletin: 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए भर्ती, जानें किन विभागों में निकलीं नौकरियां; देखें लिस्ट

Sat, 01 Mar 2025 04:17 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 01 Mar 2025 04:17 PM IST
सार

Jobs Bulletin: इस सप्ताह  भारतीय डाक विभाग, बैंक,  सीआईएसएफ,  शिक्षण सहित कई क्षेत्रों में सरकारी नौकरी की भर्तियां निकलीं। ये भर्तियां 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार यहां सप्ताह की छ बड़ी भर्तियों की सूची देख सकते हैं।

विज्ञापन
Weekly Jobs Bulletin: Recruitment for 10th to Graduate Candidate; all updates are here; see list
साप्ताहिक जॉब बुलेटिन - फोटो : Amar Ujala Graphics

Weekly Jobs Bulletin: इस सप्ताह 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए विभिन्न विभागों में भर्तियां निकलीं हैं। यहां पांच ऐसी पांच भर्तियों के बारे में बताया गया है, जिनके लिए आप इस सप्ताह आवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों के तहत कुल 29,463 पद भरे जाएंगे। सभी भर्तियों का विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

Weekly Jobs Bulletin: Recruitment for 10th to Graduate Candidate; all updates are here; see list
IDBI Bank Junior Assistant Manager Recruitment 2025 - फोटो : IDBI Bank

आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 

आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए 1 मार्च, 2025 से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च, 2025 है। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 650 पदों को भरा जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें...

Weekly Jobs Bulletin: Recruitment for 10th to Graduate Candidate; all updates are here; see list
HPSC Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए खुली आवेदन विंडो

हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के 2424 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 मार्च से 15 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Jobs Bulletin: Recruitment for 10th to Graduate Candidate; all updates are here; see list
India Post GDS Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारतीय डाक विभाग में 10वीं पास के लिए शानदार मौका

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के तहत 23 सर्किलों में कुल 21,413 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी 2025 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in. पर जाकर 3 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

विज्ञापन
Weekly Jobs Bulletin: Recruitment for 10th to Graduate Candidate; all updates are here; see list
CISF Constable/Driver Notification - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

सीआईएसएफ में कांस्टेबल-ड्राइवर पदों के लिए भर्ती

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल, ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (https://cisfrectt.cisf.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि  4 मार्च, 2025 (रात 11:59 तक) है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1124 पदों को भरना है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed