फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RITES Recruitment 2026: Engineering Professionals Can Apply for Assistant Manager, DGM Posts

राइट्स भर्ती 2026: असिस्टेंट मैनेजर समेत इन पदों चल रही है भर्ती, वेतन दो लाख तक; क्या है आयु सीमा के नियम?

Sun, 06 Sep 2026 05:14 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 06 Sep 2026 05:14 PM IST
सार

रेल मंत्रालय के अधीन नवरत्न कंपनी आरआईटीईएस लिमिटेड ने इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में असिस्टेंट मैनेजर और डीजीएम समेत कई पद शामिल हैं। संबंधित योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
RITES Recruitment 2026: Engineering Professionals Can Apply for Assistant Manager, DGM Posts
RITES Recruitment 2026 - फोटो : AI

विस्तार

रेल मंत्रालय के अधीन नवरत्न सरकारी कंपनी आरआईटीईएस लिमिटेड ने इंजीनियरिंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है पदानुसार योग्यता?

  • सहायक प्रबंधक (संरचनात्मक अभियंता/भवन): सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में पोस्टग्रेजुएट डिग्री जरूरी है। बहुमंजिला इमारतों के डिजाइन का कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • विज्ञापन
  • सहायक प्रबंधक (बीआईएम विशेषज्ञ/पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग): सिविल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री जरूरी है। जल आपूर्ति, जल निकासी, सीवरेज, एसटीपी और अग्निशमन प्रणाली के डिजाइन में कम से कम 2 साल का अनुभव चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सहायक प्रबंधक/वास्तुकार (हेल्थकेयर/अस्पताल विशेषज्ञ): आर्किटेक्चर में स्नातक और हेल्थकेयर आर्किटेक्चर में मास्टर डिग्री जरूरी है। अस्पताल और मेडिकल कॉलेज जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं की योजना और डिजाइन का 2 साल का अनुभव चाहिए।
  • सहायक प्रबंधक (वास्तुकार/भवन विशेषज्ञ): आर्किटेक्चर में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री होनी चाहिए। भवनों और बहुमंजिला इमारतों की योजना व डिजाइन में कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी है।
  • सहायक प्रबंधक (वास्तुकार/मेट्रो रेल विशेषज्ञ): आर्किटेक्चर में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री जरूरी है। मेट्रो स्टेशन, जिसमें भूमिगत स्टेशन भी शामिल हैं, की योजना और डिजाइन का कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

कितनी होनी चाहिए आयु?

आरआईटीईएस भर्ती 2026 में डीजीएम पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 41 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, सहायक प्रबंधक पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की गई है।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आरआईटीईएस इंजीनियरिंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 और लागू कर का शुल्क देना होगा। वहीं, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 और लागू कर है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

चयन प्रक्रिया

  • आरआईटीईएस इंजीनियरिंग प्रोफेशनल भर्ती में पद के अनुसार चयन प्रक्रिया अलग-अलग होगी। 
  • डीजीएम (स्ट्रक्चरल इंजीनियर/बिल्डिंग) पद के लिए पहले दस्तावेजों की जांच और मूल दस्तावेजों का सत्यापन होगा। 
  • इसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार में तकनीकी और व्यावसायिक दक्षता को 65%, जबकि व्यक्तित्व, संचार और योग्यता को 35% महत्व दिया जाएगा।
  • सहायक प्रबंधक पदों के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, दस्तावेज जांच और साक्षात्कार के चरणों से गुजरना होगा।

कितना मिलेगा वेतन?

 

पद वेतनमान
डीजीएम (संरचनात्मक अभियंता/भवन) ₹70,000 – ₹2,00,000
सहायक प्रबंधक ₹40,000 – ₹1,40,000

आवेदन के समय चुन सकेंगे पसंदीदा शहर

आरआईटीईएस इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा देश के अलग-अलग शहरों में आयोजित की जा सकती है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। संभावित परीक्षा केंद्रों में दिल्ली/गुड़गांव, कोलकाता, बैंगलोर, मुंबई, भुवनेश्वर और गुवाहाटी शामिल हैं।

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आरआईटीईएस की आधिकारिक वेबसाइट के Career सेक्शन पर जाएं।
  • “Recruitment of Engineering Professionals on Regular Basis” वाले विज्ञापन पर क्लिक करें।
  • दिए गए Online Registration/Application लिंक पर जाएं।
  • मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed