फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Interview Tips: इंटरव्यू के दौरान ईमानदारी रखें, बढ़ा-चढ़ाकर न बोलें; इन 'स्टार तकनीक' से दें प्रभावी जवाब

Sat, 08 Mar 2025 10:14 AM IST
शाहीन परवीन मार्लो लियोन्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
मार्लो लियोन्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 08 Mar 2025 10:14 AM IST
सार

Career Tips: इंटरव्यू में सफलता के लिए ईमानदारी बेहद जरूरी है और बढ़ा-चढ़ाकर बोलने से बचना चाहिए। सही और प्रभावी जवाब देने के लिए 'स्टार तकनीक' का उपयोग करें। यह तकनीक न केवल अप्रत्याशित सवालों का आत्मविश्वास से सामना करने में मदद करेगी, बल्कि विचारों को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करने में भी सहायक होगी।

विज्ञापन
Interview Tips: Be Honest, Avoid Exaggeration; Use the 'STAR Technique' for Impactful Answers
Interview Tips - फोटो : freepik

Interview Tips: यदि आप भी इंटरव्यू के दौरान घबरा जाते हैं और इधर-उधर की बातें करते हैं या यह तय नहीं कर पाते हैं कि अपने अनुभवों को समझाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किनका नहीं, तो ऐसे में इंटरव्यू देने का 'स्टार मेथड' आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।



यह सवालों का स्पष्ट और प्रभावी ढंग से जवाब देने की एक बेहतरीन तकनीक है। इसके अलावा, यह आपको अपने अनुभवों और क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझा पाने में भी सक्षम बनाती है। हालांकि, इसका इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए, जैसे कि इसका उपयोग कब करना है और प्रभावशाली उत्तर देने के लिए क्या करें, जो आपको अन्य उम्मीदवारों से अलग बनाए।

Interview Tips: Be Honest, Avoid Exaggeration; Use the 'STAR Technique' for Impactful Answers
Interview Tips - फोटो : freepik

विधि के बारे में

'स्टार' स्थिति (सिचुएशन), कार्य (टास्क), कार्रवाई (एक्शन) और परिणाम (रिजल्ट) का संक्षित रूप है। इसके तहत सबसे पहले, उस विशिष्ट स्थिति या चुनौती का वर्णन करें, जिसका आपने सामना किया है। इसके बाद, उस कार्य की व्याख्या करें, जिसके लिए आप जिम्मेदार थे। फिर, आपने जो भी काम किए हैं, उनका विवरण दें और उपयोग किए गए कौशल को बताएं। अंत में, अपने परिणामों को साझा करें। हालांकि, कभी-कभी साक्षात्कारकर्ता कुछ अटपटे प्रश्न यह जानने के लिए पूछ लेते हैं कि आप असफलताओं को कैसे संभालते हैं और उनसे कैसे सीखते हैं। ऐसे प्रश्नों का केवल उत्तर देना ही नहीं, बल्कि देने का तरीका भी मायने रखता है।

Interview Tips: Be Honest, Avoid Exaggeration; Use the 'STAR Technique' for Impactful Answers
Interview Tips - फोटो : freepik

क्या हैं फायदे

यह तकनीक विचारों को व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करने और अनावश्यक जानकारी से बचते हुए महत्त्वपूर्ण विवरणों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। यह आपके पिछले अनुभवों को उस नौकरी से स्पष्ट रूप से जोड़ती है, जिसके लिए आप साक्षात्कार दे रहे हैं। इससे साक्षात्कारकर्ताओं के लिए आपके कौशल और योग्यताओं को समझना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Interview Tips: Be Honest, Avoid Exaggeration; Use the 'STAR Technique' for Impactful Answers
Interview Tips - फोटो : freepik

इस्तेमाल करने का तरीका

इंटरव्यू में इस पद्धति का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए हार्ड और सॉफ्ट, दोनों कौशल पर ध्यान केंद्रित करते हुए सामान्य प्रश्नों के उत्तर तैयार करके शुरुआत करें। हर साक्षात्कार में नई-नई रोचक चीजें इस्तेमाल करें। की-वर्ड का उपयोग करके और प्रासंगिक कौशल को हाइलाइट करते हुए नौकरी विवरण के अनुसार जवाब तैयार करने चाहिए। हालांकि, शब्द-दर-शब्द याद करने के बजाय, मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करें।

विज्ञापन
Interview Tips: Be Honest, Avoid Exaggeration; Use the 'STAR Technique' for Impactful Answers
Interview Tips - फोटो : freepik

बचाव भी जरूरी

सबसे पहली बात जो ध्यान में रखनी है, वह यह है कि किन प्रश्नों का उत्तर देने के लिए इस विधि का उपयोग करना चाहिए। हर प्रश्न के लिए इसका उपयोग न करें। इसके अलावा इंटरव्यू के दौरान इधर-उधर की बातें करने से बचें। वास्तविक प्रश्नों को अनदेखा न करें। ईमानदार रहे और बातों को बढ़ा-चढ़ा कर बोलने से बचें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed