IRFC Recruitment: भारतीय रेलवे वित्त निगम लिमिटेड (IRFC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती की आधिकारिक घोषणा की है। इस भर्ती के तहत मैनेजर, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO) और जनरल मैनेजर जैसे कई पदों को भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया चालू हो चुकी है और अंतिम तिथि 20 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। इस तिथि के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
{"_id":"67c69acb04c1dde3e80af6ce","slug":"irfc-recruitment-2025-golden-opportunity-for-manager-officer-positions-salary-up-to-rs-2-80-lakh-2025-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2025: भारतीय रेलवे में मैनेजर, ऑफिसर की शानदार नौकरियां, सैलरी 2.80 लाख महीना, अभी करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sarkari Naukri 2025: भारतीय रेलवे में मैनेजर, ऑफिसर की शानदार नौकरियां, सैलरी 2.80 लाख महीना, अभी करें आवेदन
Wed, 05 Mar 2025 09:16 AM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 05 Mar 2025 09:16 AM IST
सार
IRFC Recruitment 2025: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
शैक्षणिक योग्यता
- फोटो : freepik
शैक्षणिक योग्यता
- ग्रुप जनरल मैनेजर (आईटी) के लिए उम्मीदवार के पास बी.ई/बी.टेक (कंप्यूटर साइंस/आईटी)/एमसीए/एमबीए की डिग्री होनी चाहिए और 20 वर्षों का कार्य अनुभव अनिवार्य है।
- एडिशनल जनरल मैनेजर (फाइनेंस) के लिए सीए/सीएमए/एमबीए (फाइनेंस) की डिग्री आवश्यक है और 14 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए।
- मैनेजर (फाइनेंस) के लिए सीए/सीएमए/एमबीए (फाइनेंस) के साथ 5 वर्षों का कार्य अनुभव अनिवार्य है।
- मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रबंधन (मैनेजमेंट) या संबंधित क्षेत्र में डिग्री होनी चाहिए।
- पीआरओ पद के लिए जनसंपर्क (Public Relations) या जनसंचार (Mass Communication) में डिग्री अनिवार्य है।
उम्मीदवार की आयु सीमा अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट दी जाएगी।
सैलरी
- फोटो : freepik
रिक्ति विवरण और सैलरी
| पद का नाम | कुल पद | वेतनमान (IDA स्केल) |
|---|---|---|
| ग्रुप जनरल मैनेजर (आईटी) | 01 | 1,20,000 - 2,80,000 |
| एडिशनल जनरल मैनेजर (फाइनेंस) | 02 | 90,000 - 2,40,000 |
| एडिशनल जनरल मैनेजर (फाइनेंस - आंतरिक लेखा) | 01 | 90,000 - 2,40,000 |
| मैनेजर (फाइनेंस) | 03 | 60,000 - 1,80,000 |
| मैनेजर (आईटी) | 01 | 60,000 - 1,80,000 |
| पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO) | 01 | 70,000 - 2,00,000 |
विज्ञापन
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया
- फोटो : freepik
चयन प्रक्रिया
- आवेदन की छंटनी: प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा/साक्षात्कार: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या सीधे साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है।
- दस्तावेज सत्यापन: अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
आवेदन
- फोटो : freepik
ऐसे करें आवेदन
- पहले आप IRFC की आधिकारिक वेबसाइट www.irfc.co.in पर जाएं।
- भर्ती अनुभाग में जाकर विज्ञापन डाउनलोड करें और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- आवेदन पत्र को प्रिंट करके सही जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियों को संलग्न करें।
- पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को निर्धारित पते पर 20 मार्च 2025 तक भेज दें।