फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IGRUA 2023: पायलट बनने का सपना होगा साकार, इस राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी में करें आवेदन

Mon, 20 Mar 2023 11:56 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 20 Mar 2023 11:56 AM IST
सार

 Indira Gandhi Rashtriya Uran Akademi: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी में पायलट भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 23 अप्रैल, 2023 तक है।

विज्ञापन
Indira Gandhi National Flying Academy Recruitment on 125 seats of pilot apply online at igrua.gov.in
Indira Gandhi National Flying Academy Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics
 Indira Gandhi Rashtriya Uran Akademi 2023: अगर आप पायलट बनकर हवा में जहाज उड़ान का सपना देख रहे हैं तो आपका यह सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। इसके लिए आपको इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी आवेदन का मौका दे रहा है। 
Indira Gandhi National Flying Academy Recruitment on 125 seats of pilot apply online at igrua.gov.in
Indira Gandhi National Flying Academy Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

पायलट ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 23 अप्रैल, 2023 तक आवेदन कर सकतें हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन ही मंजूर होंगे। इसके तहत 125 सीटें भरी जाएंगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट igrua.gov.in पर विजिट करना होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 08 मई 2023 के बाद डाउनलोड किए जा सकेंगे।

Indira Gandhi National Flying Academy Recruitment on 125 seats of pilot apply online at igrua.gov.in
Indira Gandhi National Flying Academy Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी में पायलट ट्रेनिंग के लिए ऑनलाइन टेस्ट 14 मई, 2023 को होगा। इसके लिए देशभर में सेंटर्स बनाए जाएंगे। फॉर्म भरते समय छात्र परीक्षा केंद्रों को लेकर अपनी तीन प्राथमिकताएं दे सकते हैं। आवेदन कर रहे उम्मीदवारों का अविवाहित होना जरूरी है। इसके साथ ही लंबाई कम से कम 158 सेंटीमीटर होनी चाहिए। भर्ती के लिए आरक्षण के सरकारी नियम लागू होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indira Gandhi National Flying Academy Recruitment on 125 seats of pilot apply online at igrua.gov.in
Indira Gandhi National Flying Academy Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

पायलट बनने के लिए उम्मीदवारों को एडमिशन फीस के तौर पर 50 हजार रुपये जमा करना होगा। यह रकम नॉन रिफंडेबल है। इसके साथ ही दो लाख रुपये कमिटमेंट मनी के रूप जमा करना होगा। पूरे ट्रेनिंग की फीस 45 लाख रुपये है, जिसे एक साल के अंदर चार किश्तों में देना होगा। इसके अलावा ड्रेस, नेविगेशन कंप्यूटर समेत अन्य उपकरणों पर लगभग दो लाख रुपये और खर्च आएगा। बोर्डिंग, लॉन्जिंग का खर्च लगभग 15 हजार रुपये महीना अलग से आएगा।

विज्ञापन
Indira Gandhi National Flying Academy Recruitment on 125 seats of pilot apply online at igrua.gov.in
Indira Gandhi National Flying Academy Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics
पायलट ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 12 हजार रुपये है। एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed