फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Madras High Court DEO Recruitment 2026: 115 Data Entry Operator Posts, UG-PG Candidates Can Apply

मद्रास भर्ती: हाई कोर्ट में निकली डेटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती, यूजी-पीजी डिग्री वालों के लिए मौका; जानें वेतन

Wed, 23 Sep 2026 12:49 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 23 Sep 2026 12:49 PM IST
सार

मद्रास हाई कोर्ट ने डेटा एंट्री ऑपरेटर के 115 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए कंप्यूटर साइंस/आईटी से संबंधित यूजी या पीजी डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह का तय वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
Madras High Court DEO Recruitment 2026: 115 Data Entry Operator Posts, UG-PG Candidates Can Apply
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

मद्रास उच्च न्यायालय ने डीईओ भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत डेटा एंट्री ऑपरेटर के 115 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती मद्रास उच्च न्यायालय की प्रधान पीठ और जिला न्यायपालिका में संविदा आधार पर होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


भर्ती के लिए लिखित-सह-कौशल परीक्षा 10 या 11 अक्तूबर 2026 को संभावित है, जबकि मौखिक परीक्षा 24 या 25 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जा सकती है।

नोट करें तिथियां

इवेंट तारीख
अधिसूचना जारी होने की तारीख 23 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026
लिखित-सह-कौशल परीक्षा की संभावित तारीख 10 या 11 अक्तूबर 2026
मौखिक परीक्षा 24 या 25 अक्तूबर 2026

क्या है शैक्षणिक योग्यता की शर्तें?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार की जन्म तिथि 2 सितंबर 1991 से पहले की नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। निर्धारित आयु सीमा से बाहर आने वाले आवेदन सीधे खारिज कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास बीएससी (कंप्यूटर साइंस), बीएससी (आईटी), बीसीए, बीई (कंप्यूटर साइंस), बीटेक, एमसीए, एमएससी (कंप्यूटर साइंस), एमई (कंप्यूटर साइंस), एमटेक या एमएससी (आईटी) में से किसी एक की डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीईओ के लिए कैसे होगा चयन?

  • लिखित परीक्षा: 25 अंकों की होगी। इसमें 25 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। पास होने के लिए कम से कम 10 अंक जरूरी हैं।
  • कौशल परीक्षण: यह भी 25 अंकों का होगा। इसमें उम्मीदवार के कंप्यूटर कौशल की जांच की जाएगी। इसमें कम से कम 10 अंक हासिल करना जरूरी है।
  • मौखिक परीक्षा: इसके लिए अधिकतम 50 अंक निर्धारित हैं। इसमें पास होने के लिए कम से कम 20 अंक चाहिए। उम्मीदवार की मानसिक सतर्कता, कौशल, रवैया, नैतिकता, चरित्र और कंप्यूटर, नेटवर्क, डेटाबेस व ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ी जानकारी का आकलन किया जाएगा।
  • मौखिक परीक्षा के लिए चयन: लिखित-सह-कौशल परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों में से 1:3 के अनुपात में उम्मीदवारों को मौखिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम चयन: लिखित, कौशल और मौखिक परीक्षा में मिले कुल अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।
  • अंक समान होने पर: दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

इतना मिलेगा वेतन

डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को अनुबंध के आधार पर 15,000 रुपये प्रति माह का तय वेतन दिया जाएगा।

कैसे भरें फॉर्म?

  • सबसे पहले मद्रास हाई कोर्ट की ई-सेवा केंद्र भर्ती वेबसाइट पर जाएं। आधिकारिक आवेदन पोर्टल
  • DEO Recruitment 2026 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • जिस जिले के लिए आवेदन करना है, उसे चुनें। उम्मीदवार केवल एक जिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • सभी जानकारी ध्यान से जांचें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें। फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  • आवेदन की प्रिंट या सॉफ्ट कॉपी सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed