हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। क्लर्क के पदों पर ये भर्तियां होने जा रही है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें और समस्त जानकारी से अवगत होकर प्रक्रिया पूरी करें। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
12वीं पास जल्द करें आवेदन, HSSC दे रहा है नौकरी का सुनहरा मौका
महत्वपूर्ण तिथियां :
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 24 जून, 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 08 जुलाई, 2019
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 11 जुलाई, 2019
चयन प्रक्रिया :
- उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
आयु सीमा :
- उम्मीदवारों की आयु 17 वर्ष से 42 वर्ष तक अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित है।
शैक्षिक योग्यता :
- उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से प्रथम श्रेणी में 12वीं पास होना आवश्यक है। स्नातक भी आवेदन कर सकते हैं। अन्य शैक्षिक योग्यता की जानकारी आगे दी गई नोटिफिकेशन में है।
पदों का विवरण :
पद का नामः पद संख्या
- क्लर्क 4858
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।