Government Job: उत्तर प्रदेश और बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है। इन राज्यों में पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे विभिन्न विभागों में कई हजार पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये भर्तियां अलग-अलग योग्यताओं वाले उम्मीदवारों के लिए हैं।
इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
2 of 11
Teacher Job
- फोटो : Adobe Stock
UP LT Grade Teacher Recruitment 2025: एलटी ग्रेड शिक्षक की भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 7466 एलटी ग्रेड शिक्षक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में कुल 7466 पद हैं, जिनमें 4860 पुरुष, 2525 महिला और 81 दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत आरक्षित हैं। यह भर्ती 15 विषयों में आयोजित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परिस्थितियों और आवश्यकतानुसार पदों की संख्या बढ़ या घट सकती है।
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, शैक्षिक योग्यता और अन्य मानदंड आयोग द्वारा जारी किए गए विज्ञापन में विस्तार से बताए गए हैं। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
3 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
UP Police SI Recruitment 2025: यूपी में पुलिस की 4543 नौकरियां
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 4543 सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमा 21 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
4 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
AIIMS Senior Residents Recruitment: रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट की नौकरियां
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायबरेली (AIIMS Raebareli) ने 140 सीनियर रेजिडेंट पदों पर वॉक-इन भर्ती की घोषणा की है। पात्र उम्मीदवार जिनके पास डीएनबी, एमएस/एमडी, एम.सीएच, डीएम जैसी योग्यताएं हैं, वे 26 सितंबर 2025 तक वॉक-इन में शामिल हो सकते हैं। आवेदन शुल्क शून्य है और संबंधित विषय के अनुसार पोस्टग्रेजुएट या सुपरस्पेशलिटी डिग्री की आवश्यकता है।
5 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
UPPSC Recruitment 2025: प्रवक्ता के 1516 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 1516 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है। उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की एक जुलाई 2025 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष की आयु होनी चाहिए। इसका मतलब है कि उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद नहीं होना चाहिए। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।