फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DSSSB Vacancy: 10वीं पास के लिए शानदार मौका! दिल्ली हाई कोर्ट में निकलीं ढेरों नौकरियां, इस दिन से करें आवेदन

Fri, 15 Aug 2025 12:30 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 15 Aug 2025 12:30 PM IST
सार

DSSSB Vacancy 2025: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने दिल्ली हाई कोर्ट में 300 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू हो रही है।

विज्ञापन
DSSSB Recruitment 2025: Golden Opportunity for 10th Pass Candidates at Delhi High Court, check details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली हाई कोर्ट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।



इस भर्ती के तहत कुल 334 पद भरे जाएंगे, जिनमें कोर्ट अटेंडेंट, रूम अटेंडेंट और सिक्योरिटी अटेंडेंट जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त 2025 से शुरू होकर 24 सितंबर 2025 तक चलेगी।

DSSSB Recruitment 2025: Golden Opportunity for 10th Pass Candidates at Delhi High Court, check details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

इस भर्ती के तहत कुल 334 पद भरे जाएंगे, जिनमें कोर्ट अटेंडेंट के 295 पद, कोर्ट अटेंडेंट (S) के 22 पद, कोर्ट अटेंडेंट (L) का 1 पद, रूम अटेंडेंट (H) के 13 पद और सिक्योरिटी अटेंडेंट के 3 पद शामिल हैं। 

DSSSB Recruitment 2025: Golden Opportunity for 10th Pass Candidates at Delhi High Court, check details
DSSSB - फोटो : Amar Ujala Graphics

पात्रता और आयु सीमा

दिल्ली हाई कोर्ट में इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
DSSSB Recruitment 2025: Golden Opportunity for 10th Pass Candidates at Delhi High Court, check details
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क मुक्त है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग शामिल हैं।

विज्ञापन
DSSSB Recruitment 2025: Golden Opportunity for 10th Pass Candidates at Delhi High Court, check details
- फोटो : freepik

परीक्षा पैटर्न और साक्षात्कार 

टियर-I: प्रारंभिक परीक्षा यानी, टियर-I परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार की होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे और कुल अंक भी 100 होंगे, परीक्षा की अवधि 150 मिनट है। पाठ्यक्रम में हिंदी (25 अंक), अंग्रेजी (25 अंक), सामान्य ज्ञान (25 अंक - द्विभाषी) और अंकगणित (25 अंक - द्विभाषी) शामिल हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन की व्यवस्था है।

उत्तीर्ण अंक वर्ग के अनुसार निर्धारित होंगे: अनारक्षित - 50 अंक, अनुसूचित जाति/जनजाति/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग/पूर्व-सैनिक - 45 अंक। टियर-I में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, बशर्ते चयनित उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध रिक्तियों के पांच गुना से अधिक न हो।

टियर-II: टियर- 2 यानी, साक्षात्कार में कुल 15 अंक होंगे। इस चरण के लिए कोई न्यूनतम अर्हक अंक तय नहीं किए गए हैं। साक्षात्कार का उद्देश्य उम्मीदवार की व्यक्तिगत क्षमता, व्यवहार और संचार कौशल का मूल्यांकन करना है। टियर-I में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को ही इस चरण में बुलाया जाएगा और इसके अंक अंतिम चयन में जोड़े जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed