फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC invites applications for 7466 LT Grade Teacher posts, Know age limit, eligibility and exam pattern

UP LT Grade Teacher: यूपी में शिक्षक के 7466 पदों पर आज से करें आवेदन; पहली बार होगी प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा

Mon, 28 Jul 2025 09:27 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 28 Jul 2025 09:27 AM IST
सार

UP LT Grade Teacher Jobs: उत्तर प्रदेश में एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इस बार पहली बार चयन के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
UPPSC invites applications for 7466 LT Grade Teacher posts, Know age limit, eligibility and exam pattern
Teacher job - फोटो : freepik

विस्तार

UP LT Grade Teacher: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती 15 विभिन्न विषयों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आज यानी, 28 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में पहली बार प्रारंभिक (ऑब्जेक्टिव) परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

कुल पदों का वर्गवार विवरण

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत कुल 7466 पद घोषित किए गए हैं, जिनमें से 4860 पद पुरुष वर्ग, 2525 पद महिला वर्ग, और 81 पद दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अंतर्गत आरक्षित हैं। यह भर्ती 15 विषयों में की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पदों की संख्या परिस्थितियों एवं आवश्यकतानुसार बढ़ या घट सकती है।

विज्ञापन

आयु सीमा और पात्रता

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

OTR अनिवार्य, बिना रजिस्ट्रेशन आवेदन अस्वीकार्य

आयोग के सचिव ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा कर लें। आयोग द्वारा केवल OTR आधारित आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों के पास OTR नंबर नहीं होगा, उनके आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।


इससे पहले आयोग ने मार्च 2018 में 15 विषयों के लिए 10768 पदों पर एलटी ग्रेड शिक्षक की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। हालांकि, उस भर्ती में कई विषयों में अर्हता को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके चलते चयन प्रक्रिया लंबे समय तक अटकी रही। इस बार आयोग ने प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और चरणबद्ध बनाने के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा लागू की है।

ऐसे करें आवेदन

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो OTR पूरा करें।
  • LT Grade Teacher भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क भरें।
  • फॉर्म सबमिट करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed