Teaching Jobs 2025: देशभर में शिक्षण क्षेत्र में विभिन्न भर्तियां निकलीं हैं। इन भर्तियों के माध्यम से शिक्षण के क्षेत्र में हजारों पदों को भरा जाना है। यूपी, राजस्थान, हिमाचल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र सरकार के कॉलेजों में पीआरटी, टीजीटी, एलटी ग्रेड, लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरा जाना है।
अगर आप शिक्षक बनने का सपना देखते हैं, तो यह सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें। नीचे दी गई सूची में से अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार भर्ती चुनकर तुरंत आवेदन कर दें...
2 of 8
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
- फोटो : Amar Ujala Graphics
UPPSC LT Grade Teacher Vacancy: यूपी में एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश में एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। 28 अगस्त तक इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। 21 से 40 वर्ष आयु वाले स्नातक, बी.एड, बी.एससी, बी.टेक/बीई डिग्रीधारी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों आयोजित की जाएंगी। आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
3 of 8
यूपीपीएससी, UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
UPPSC GIC Lecturer Recruitment 2025: राजकीय इंटर कॉलेजों में 1,516 प्रवक्ताओं की भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 1516 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर हैं। 21 से 40 वर्ष आयु वाले लोग इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएड, एमए वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस देखें...
4 of 8
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
HPRCA JBT Recruitment 2025: हिमाचल प्रदेश जेबीटी के 600 पदों पर भर्ती
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर (HPRCA) जूनियर बेसिक टीचर के 600 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांग रहा है। डिप्लोमा, 12वीं, कोई भी पोस्ट ग्रेजुएट, बीएलएड, डीएलएड योग्यता वाले और 18 से 47 वर्ष आयु वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त से शुरू होगा और 17 सितंबर, 2025 तक किया जा सकेगा। वेबसाइट hprca.hp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
RPSC School Lecturer Recruitment 2025: राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के 3,225 पदों पर भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) स्कूल लेक्चरर के 3,225 पदों पर भर्ती शुरू करने वाला है। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होगी और 12 सितंबर, 2025 को समाप्त होगी। 21 से 40 वर्ष आयु वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे। भर्ती विभिन्न विषयों के लिए की जाएगी, जिसके अनुसार शैक्षणिक पात्रता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसमें पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा आदि शामिल है। आधिकारिक नोटिस यहां देखें...