फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरोजगार युवा रहें तैयार, होने वाली है सरकारी नौकरियों की बरसात, मौका छूट न जाए

Thu, 12 Jul 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Jul 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Government Recruitment, Bumper Jobs for Unemployed Boys Girls
परीक्ष्ाा, स्टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala
नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही सरकारी नौकरियों की बरसात होने वाली है। तैयारी में जुट जाएं, कहीं मौका छूट न जाए।
Chandigarh, Government Recruitment, Bumper Jobs for Unemployed Boys Girls
कॉलेज स्टूडेंट्स
दरअसल, हरियाणा की मनोहर लाल सरकार चुनाव से पहले सरकारी विभागों में बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी में है। सरकार ग्रुप डी के खाली पड़े 38 हजार पदों को भरना चाहती है। इसमें काफी बैकलॉग भी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न कर्मचारी संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों के मुलाकात करने पर बीते बजट सत्र में इन पदों को भरने की घोषणा की थी।
Chandigarh, Government Recruitment, Bumper Jobs for Unemployed Boys Girls
कॉलेज स्टूडेंट्स
इसी घोषणा के तहत सरकार ने अब ग्रुप डी पदों को भरने के लिए सामान्य भर्ती अभियान शुरू कर दिया है। इन पदों को भरने में आरक्षण भी लागू होगा। सभी विभागों को हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी (सेवा में भर्ती और शर्तें) अधिनियम 2018 के प्रावधानों के अनुसार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को पद भरने के लिए नई मांग भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Government Recruitment, Bumper Jobs for Unemployed Boys Girls
कॉलेज स्टूडेंट्स
सामान्य भर्ती अभियान के तहत स्वीपर, चौकीदार और स्वीपर-सह-चौकीदार के पदों को छोड़कर बाकी सभी ग्रुप डी पदों को भरा जाएगा। मुख्य सचिव कार्यालय ने विभागों को निर्देश दिए हैं कि मांग भेजते समय ग्रुप डी के पदों के लिए निर्धारित आरक्षण नीति या मानदंडों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
Chandigarh, Government Recruitment, Bumper Jobs for Unemployed Boys Girls
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
सभी विभागों, आयुक्तों, उपायुक्तों और बोर्डों को ग्रुप डी के पदों के संबंध में सामान्य भर्ती अभियान के लिए नए सिरे से मांग भेजनी होगी। मुख्य सचिव कार्यालय ने कहा है कि ग्रुप डी के तहत खाली पद भरने केलिए विभाग पद अनुसार मांग पत्र तैयार कर आयोग को भेजें ताकि भर्ती प्रक्रिया पूरा करने में देरी न हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed