सरकारी अफसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर। अब नौकरी एक नए नियम के साथ मिलेगी। अगर शर्त पूरी नहीं करेंगे तो जॉब भूल जाओ। सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं, जिस पर हर हाल में अमल करना है।
2 of 5
कॉलेज में लड़के और लड़कियां
दरअसल, पंजाब में नशाखोरी पर लगाम लगाने की दिशा में कार्रवाई करते हुए सरकार ने अब भर्ती और प्रमोशन से पहले एक नई शर्त रख दी है। नए आदेशों के तहत, अब सभी मुलाजिमों का डोप टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्य सचिव को इसकी रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
3 of 5
कॉलेज में लड़के और लड़कियां
गौरतलब है कि पिछली अकाली-भाजपा सरकार ने सिर्फ पुलिस भर्ती के दौरान ही डोप टेस्ट जरूरी करवाया था। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अब सीएम ने भर्ती और प्रमोशन के सभी मामलों में ड्रग स्क्रीनिंग करने के आदेश दिए हैं। इसी तरह पंजाब के सभी सिविल और पुलिस मुलाजिमों की सालाना डॉक्टरी जांच के दौरान यह टेस्ट भी कराया जाएगा।
4 of 5
कॉलेज में लड़के और लड़कियां
प्रवक्ता ने कहा किपिछले तीन दिनों से नशे का खात्मा करने के लिए सीएम द्वारा की जा रही पहल का एक हिस्सा यह भी है। इसके अलावा सरकार ने नशा तस्करों को फांसी की सजा देने का एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा है। प्रदेश में पिछले कई दिनों में रोज नशे से मर रहे लोगों को देखते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू किए हैं।
5 of 5
कॉलेज में लड़के और लड़कियां
बता दें कि इससे पहले पंजाब में हथियारों का लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य किया हुआ है। इसके लिए राज्य सेहत विभाग ने डोप टेस्ट कराने और इसकी निर्धारित फीस के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। सरकारी अस्पतालों में होने वाले इस डोप टेस्ट के लिए 1500 रुपये फीस निर्धारित की गई है।